


पूर्णिया।बिहार में तेजी से संगठन विस्तार कर रही जन सुराज पार्टी ने पूर्णिया जिले के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती द्वारा जारी सूची में डॉ. कृष्णमोहन कुमार को पूर्णिया जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से पार्टी ने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर भी नियुक्तियां की हैं। सुधा कुमारी को महिला जिलाध्यक्ष, अमर नाथ उपाध्याय को महामंत्री तथा रणजीत कुमार राय को कोषाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी बनाया गया है। वहीं राहुल झा एवं सन्नू कुमारी को मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है।
समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने के लिए पार्टी ने अलग-अलग प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की भी घोषणा की है। अमन कुमार पासवान को युवा अध्यक्ष, मिर्ज़ा मंज़ूर बेग को किसान अध्यक्ष, आरिफ हुसैन को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष, अमित कुमार को व्यावसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष तथा अजीत कुमार भारती को ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा वीरेंद्र रजक को अंबेडकर मंच, चंदन कुमार को कर्पूरी मंच तथा अजाहुर रहमान को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

पार्टी ने जिला स्तर पर एक सलाहकार समिति का भी गठन किया है, जिसमें सत्यनारायण साह, डॉ. उदय भानु सिंह, रामानंद यादव, हेमंत यादव एवं दिलबंधु झा को शामिल किया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि ये नियुक्तियां सीमांचल क्षेत्रीय कोर कमेटी की अनुशंसा पर की गई हैं। उन्होंने सभी एकल पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अगले 15 दिनों के भीतर अपनी जिला कमेटी की सूची तैयार कर क्षेत्रीय कमेटी को सौंपें, ताकि संगठन विस्तार के कार्य को और गति मिल सके।
















