


पूर्णिया।विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक रविवार को पूर्णिया नगर कार्यालय, बाड़ी हाट वार्ड संख्या 21 में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने की। कार्यक्रम में संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में सनातन समाज को मजबूत बनाने, हिंदू समाज की समस्याओं के समाधान, गौ सेवा, बहन-बेटियों की सुरक्षा तथा संगठन विस्तार को लेकर व्यापक चर्चा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा कि विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ सनातन धर्म, राष्ट्र गौरव और हिंदू स्वाभिमान की रक्षा के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन समाज सेवा, धर्म रक्षा और हिंदू हितों के लिए समर्पित भाव से कार्य करता रहेगा।
बैठक में विशेष रूप से बहन-बेटियों की सुरक्षा, समाज में जागरूकता अभियान चलाने और युवाओं को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया गया। नगर अध्यक्ष अमरेंद्र भगत को सभी वार्डों में संगठन विस्तार का निर्देश दिया गया।

सीमांचल अध्यक्ष दिलीप कुमार दीपक ने कहा कि संगठन समाज सेवा और गौ रक्षा के लिए लगातार कार्य करता रहेगा। वहीं नगर अध्यक्ष अमरेंद्र भगत ने संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने की बात कही।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने भगवा वस्त्र भेंट कर तथा “जय श्री राम” के नारों के साथ उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।

बैठक में राष्ट्रीय मंत्री खगेश कुमार, राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी नीतीश कुमार, डॉ. राकेश सिंह, विजय कुमार, अशोक कुमार, तनु सिंह, राजेश कुमार, कमल कृष्ण रंजन, विक्रांत आनंद, प्रिया कुमारी, संगीता ठाकुर, शर्मिला ठाकुर, काजल गुप्ता, हिना कुमारी, आकृति कुमारी, निशा कुमारी, ममता देवी, गुड़िया देवी एवं अजय पासवान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
















