5
(1)



पूर्णिया। पूर्णिया के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों ने जिले में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम निर्माण की मांग उठाई है। खिलाड़ियों ने इस दिशा में पहल करने वाले अपने वरिष्ठ खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्णिया में अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम बनने की सभी संभावनाएं मौजूद हैं।


युवा खिलाड़ियों ने कहा कि पूर्णिया हवाई मार्ग, सड़क मार्ग एवं बेहतर यातायात व्यवस्था से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा यहां बेहतर आवासीय होटल, अभ्यास के लिए उपयुक्त खेल मैदान तथा छोटे-बड़े कई खेल परिसर उपलब्ध हैं, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करते हैं।

उन्होंने कहा कि पूर्णिया प्रमंडल अंतरराष्ट्रीय एवं अंतरराज्यीय सीमाओं से जुड़ा हुआ क्षेत्र है। ऐसे में यहां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनने से सीमांचल, कोशी एवं आसपास के क्षेत्रों के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा।


ईस्ट जोन के पूर्व चेयरमैन एवं क्रिकेट प्रशिक्षक हरिओम झा ने कहा कि पूर्णिया में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनने से कोशी, सीमांचल और मिथिलांचल के खिलाड़ियों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने बिहार सरकार एवं भारत सरकार से खेल और खिलाड़ियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उत्तर बिहार में खेल सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान देने की मांग की।

पूर्व क्रिकेटर एवं प्रशिक्षक शंशाक शेखर सिंह ने कहा कि पूर्णिया में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनने से खेल और खिलाड़ियों के विकास के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि यह परियोजना पूर्णिया के समग्र विकास के लिए मील का पत्थर साबित हो सकती है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: