5
(1)



पूर्णिया। मिल्लिया कॉन्वेंट इंग्लिश School में रविवार को मातृ दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों की माताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर बच्चों ने अपनी माताओं के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।


विद्यालय के प्राचार्य युगल किशोर झा ने कहा कि मदर्स डे प्रत्येक वर्ष मई माह के दूसरे रविवार को पूरी दुनिया में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह दिन मां के निस्वार्थ प्रेम, त्याग और परिवार के प्रति उनके अमूल्य योगदान को सम्मान देने का अवसर है।

कार्यक्रम में नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी के बच्चों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए। वहीं उपस्थित माताओं ने भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेकर आयोजन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम का संचालन इशिका मिस एवं अदिति ने किया, जबकि आमंत्रित माताओं का स्वागत मोइत्रा मैम और कोमल मिस ने किया।


कार्यक्रम की तैयारी में मनीषा कुमारी, ईशिका मेहता एवं भावना कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं आयोजन का संयोजन शालिनी कुमारी, मेघा दत्ता, प्रियंका कुमारी और भावना कुमारी ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर मिल्लिया एजुकेशनल ट्रस्ट के सचिव-सह-निदेशक डॉ असद इमाम ने बताया कि मदर्स डे की शुरुआत अमेरिका की एन जार्विस ने अपनी मां की स्मृति में की थी। उन्होंने माताओं के सम्मान में एक विशेष दिवस मनाने की पहल की थी।


ट्रस्ट के सहायक निदेशक आदिल इमाम ने कहा कि माता धरती पर ईश्वर का स्वरूप होती है और बच्चे के जीवन को सही दिशा देने में उनकी सबसे बड़ी भूमिका होती है। उन्होंने बताया कि पहली बार मातृ दिवस 10 मई 1908 को अमेरिका के वेस्ट वर्जीनिया के एक चर्च में मनाया गया था, जिसे बाद में वर्ष 1914 में अमेरिकी राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने राष्ट्रीय अवकाश के रूप में मान्यता दी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: