


नवगछिया: पुलिस विभाग में प्रशासनिक मजबूती और कार्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एसपी राजेश कुमार ने व्यापक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार, खरीक थाना में पदस्थापित पुअनि विकास कुमार को कदवा थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं कदवा थाना के थानाध्यक्ष पुअनि नागेश्वर सिंह को नवगछिया आदर्श थाना (अनुसंधान इकाई) में पदस्थापित किया गया है।
इसके अलावा पुलिस लाइन नवगछिया से पुअनि दुबे देवेश गुरु, पुअनि मुकेश कुमार और पुअनि रमाशंकर पासवान को आदर्श थाना नवगछिया (अनुसंधान इकाई) में भेजा गया है। वहीं पीएसआई पिंटू कुमार को झंडापुर थाना में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
एसपी ने निर्देश दिया है कि सभी अधिकारी 24 घंटे के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देना सुनिश्चित करें और इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को उपलब्ध कराएं। साथ ही संबंधित शाखाओं और पदाधिकारियों को आदेश की प्रति भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
पुलिस विभाग के इस कदम को प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने और कार्य निष्पादन में तेजी लाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
















