


नवगछिया : श्री मरंथ वैदेही शरण संस्कृत महाविद्यालय में 42वां स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः भगवान सदा शिव के रुद्राभिषेक से हुई, जिसके बाद वैदिक विद्वानों द्वारा हवन-पूजन किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ प्राचार्य डॉ. बुद्धिप्रकाश ठाकुर ने किया। इस अवसर पर संस्थापक ब्रह्मलीन महंथ वैदेही शरण महाराज की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि डॉ. देवहुति ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में छात्राओं गुड़िया, पूजा एवं चांदनी द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया, जिसने माहौल को भक्तिमय बना दिया। अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. ठाकुर ने कहा कि संस्कृत भाषा के अध्ययन से व्यक्ति का सर्वांगीण विकास संभव है और समाज में शांति एवं नैतिक मूल्यों को बढ़ावा मिलता है।
इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।
















