5
(2)

पूर्णिया। पूर्णिया चैंबर ऑफ कॉमर्स के आगामी चुनाव को लेकर व्यापारिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी श्रवण चौधरी (बबलू चौधरी) एवं महामंत्री पद के प्रत्याशी बीरेंद्र कुमार जैन (वीरू दुगड़) ने 29 जुलाई को अपना नामांकन पत्र दाखिल करने की घोषणा की है। चुनाव को लेकर व्यापारियों के बीच उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दोनों प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ 29 जुलाई को सुबह 10:30 बजे पूर्णिया चैंबर भवन पहुंचकर नामांकन दाखिल करेंगे। श्रवण चौधरी गुलाबबाग कोल्ड स्टोरेज प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े हैं, जबकि बीरेंद्र कुमार जैन महावीर एंटरप्राइजेज का प्रतिनिधित्व करते हैं।

दोनों प्रत्याशियों ने संयुक्त रूप से कहा कि उनका उद्देश्य पूर्णिया चैंबर ऑफ कॉमर्स की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना, व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा जिले के व्यापारिक माहौल को अधिक सशक्त, सुरक्षित और व्यवसाय के अनुकूल बनाना है। उन्होंने कहा कि “समृद्ध व्यापार, सशक्त व्यापारी” के संकल्प के साथ वे चुनाव मैदान में उतरे हैं और व्यापारियों के हितों की रक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

उन्होंने चैंबर के सभी सदस्यों एवं व्यापारियों से नामांकन के अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपना स्नेह, आशीर्वाद और समर्थन देने की अपील की है।

उल्लेखनीय है कि पूर्णिया चैंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव के लिए 9 अगस्त 2026 (रविवार) को मतदान प्रस्तावित है। चुनाव की तिथि नजदीक आते ही पूर्णिया शहर एवं गुलाबबाग मंडी के व्यापारियों के बीच चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। विभिन्न प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में सक्रिय हैं, जिससे इस बार का चुनाव काफी रोचक होने की संभावना जताई जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: