


पूर्णिया। पूर्णिया डाक प्रमंडल की ओर से प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी में समीक्षा सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डाक अधीक्षक नवीन कुमार के नेतृत्व में प्रमंडल की पूरी टीम ने किया। समारोह में विभागीय सेवाओं और कर्मियों के प्रदर्शन की समीक्षा के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय कार्यालय, भागलपुर के सहायक निदेशक-III संजय कुमार उपस्थित रहे। उनके अलावा ASP मुख्यालय, पूर्णिया डाक प्रमंडल के आशुतोष कुमार, डाक निरीक्षक पश्चिम उपमंडल संतोष कुमार, फारबिसगंज उपमंडल के डाक निरीक्षक जहांगीर आलम और केंद्रीय उपमंडल के डाक निरीक्षक सनी राज सहित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
समारोह में ग्रामीण डाक सेवकों और डाक कर्मियों के कार्यों तथा विभिन्न विभागीय सेवाओं में उनके प्रदर्शन की विस्तृत समीक्षा की गई। DSS में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कुरसाकांटा SO के पोस्टमैन मुकेश कुमार, कनैली BO के BPM पवन कुमार और गौरा BO के BPM प्रभास चंद्र झा को सम्मानित किया गया।
CELC में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए फारबिसगंज उपमंडल के तिरासकुंड के अजय कुमार झा, पूर्णिया पश्चिम उपमंडल के माधवनगर के एजाज अहमद और पूर्णिया केंद्रीय उपमंडल के रौटाहाट के मो. मुजम्मिल हुसैन को सम्मान मिला।
वहीं, Aadhaar सेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पूर्णिया HO के काउंटर-2 के अतिश कुमार, चौपड़ा राम नगर के दीखुश कुमार और फारबिसगंज SO के हर्ष आनंद को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि संजय कुमार ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी कर्मियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में डाक विभाग की सेवाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में डाक कर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कर्मियों से समर्पण और टीम भावना के साथ बेहतर कार्य निष्पादन करते हुए विभागीय लक्ष्यों को प्राप्त करने का आह्वान किया।
समारोह का उद्देश्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मियों के योगदान को पहचानना और उन्हें प्रोत्साहित करना रहा। साथ ही डाक विभाग की सेवाओं को अधिक प्रभावी और जनउन्मुखी बनाने पर भी जोर दिया गया।
















