5
(2)

पूर्णिया। परोरा स्थित कैलाश सुशील नर्सिंग इंस्टीट्यूट एवं अजय हॉस्पिटल में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। GNM बैच 2025-28 की छात्राओं ने विभिन्न समूहों में बंटकर पोस्टर, शॉर्ट स्पीच, लाइव मॉडल और स्वयं तैयार किए गए पौष्टिक व्यंजनों के माध्यम से संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।

कार्यक्रम के पहले दिन ग्रुप ए की छात्राओं ने संतुलित आहार के महत्व पर गतिविधि प्रस्तुत की। लाइव फूड डिस्प्ले के माध्यम से उन्होंने बताया कि दैनिक आहार में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन, खनिज और पर्याप्त पानी का संतुलित मात्रा में होना क्यों जरूरी है। इस दौरान खाद्य पदार्थों की प्रस्तुति में स्वच्छता और हाइजीन का भी विशेष ध्यान रखा गया। इसमें अपूर्वा, किरण, चंदा, सिमरन, साक्षी, निक्की, नेहा और रुक्मणी ने भाग लिया।

दूसरे दिन ग्रुप बी की छात्राओं ने आयरन युक्त आहार पर आधारित प्रदर्शन किया। छात्राओं ने आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थों की जानकारी देते हुए शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बनाए रखने और एनीमिया से बचाव में इसके महत्व को समझाया। इसमें अंशुप्रिया, गौरी, लक्ष्मी, पूजा, प्रीति-1, प्रीति-2 और साक्षी शामिल रहीं।

तीसरे चरण में ग्रुप सी की छात्राओं ने कम वसा वाले आहार के महत्व को रेखांकित किया। छात्राओं ने बताया कि कम वसा वाला भोजन वजन नियंत्रण और कोलेस्ट्रॉल प्रबंधन में सहायक हो सकता है। साथ ही इसके माध्यम से हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। इस गतिविधि में अंशिका, हेमलता, जूही, पूजा, रेनू, सीमा और साक्षी ने भाग लिया।

संस्थान के निदेशक रंजीत रामन और अधीक्षक एस.के. सिन्हा ने छात्राओं के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से नर्सिंग छात्राओं के व्यावहारिक ज्ञान, प्रस्तुति कौशल और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता में वृद्धि होती है। इससे उन्हें भविष्य में मरीजों को बेहतर पोषण संबंधी परामर्श देने में भी मदद मिलेगी।

इस अवसर पर शिक्षक विक्की कुमार, अंकित राज, महिमा भारती, गोल्डी रानी और सपना रमन उपस्थित रहे। शिक्षकों ने छात्राओं के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि आयोजन का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान तक सीमित रहना नहीं, बल्कि नर्सिंग विद्यार्थियों की प्रस्तुति क्षमता और स्वास्थ्य जागरूकता को व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से विकसित करना है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: