5
(1)



पूर्णिया।जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य शनिवार से जिले में औपचारिक रूप से शुरू हो गया। अभियान की शुरुआत वार्ड संख्या-6 के एचएलवी नंबर-70 स्थित प्रथम मकान के गणना कार्य से की गई।

कार्यक्रम के तहत जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने स्वयं मौके पर पहुंचकर जनगणना कार्य का भौतिक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रगणक अंजलि कुमारी एवं प्रवेक्षक अंबिका आनंद द्वारा जनगणना से संबंधित कार्य किया जा रहा था।


जिला पदाधिकारी ने निरीक्षण के क्रम में श्री निरंजन प्रसाद सिंह के आवास का दौरा किया तथा जनगणना कर्मियों एवं मकान मालिक से बातचीत कर प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनगणना कार्य पारदर्शी, सटीक एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न कराया जाए।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने पूर्णिया जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जनगणना-2027 राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, इसलिए सभी लोग बढ़-चढ़कर भाग लें और प्रगणक व प्रवेक्षक को आवश्यक सहयोग प्रदान करें।

निरीक्षण के दौरान जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, उपनगर आयुक्त सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने बताया कि जनगणना का यह चरण जिले में चरणबद्ध तरीके से संचालित किया जाएगा, ताकि प्रत्येक घर और परिवार का सही आंकड़ा संकलित किया जा सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: