5
(1)



पूर्णिया।जीविका पूर्णिया के पूर्व जिला परियोजना प्रबंधक तरुण कुमार का शनिवार को असामयिक निधन हो गया। वे पिछले नौ माह से कैंसर से जूझ रहे थे और इलाज के दौरान बेंगलुरु में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से जीविका परिवार सहित प्रशासनिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया जाता है कि अगस्त 2022 में उन्होंने जीविका पूर्णिया में जिला परियोजना प्रबंधक के रूप में योगदान दिया था। अपने लगभग तीन वर्षों के कार्यकाल के दौरान उन्होंने जीविका परियोजना को नई दिशा देते हुए कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां दिलाईं। अपनी सरलता, कर्मठता, ईमानदारी और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण वे अधिकारियों एवं कर्मियों के बीच काफी लोकप्रिय थे।


उनके निधन पर शनिवार को जीविका जिला कार्यालय पूर्णिया में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

वर्तमान जिला परियोजना प्रबंधक ओम प्रकाश मंडल ने शोक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि तरुण कुमार एक धैर्यवान एवं संवेदनशील प्रशासक थे, जिन्होंने सभी कर्मियों को समान सम्मान दिया और टीम भावना को मजबूत किया। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित अधिकारियों ने उनके साथ कार्य करने के अनुभव साझा करते हुए उन्हें प्रेरणादायी व्यक्तित्व बताया। अपने पीछे वे पत्नी एवं एक पुत्री को छोड़ गए हैं। जीविका परिवार पूर्णिया ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: