5
(1)



पूर्णिया। आदि शक्ति युवा सेवा संघ के तत्वावधान में शनिवार को आनंदनगर, खुश्कीबाग में रेड टेनिस बॉल लॉन्ग बाउंड्री क्रिकेट चैंपियनशिप टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्णिया सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी जितेंद्र यादव ने फीता काटकर किया।

उद्घाटन के बाद जितेंद्र यादव ने खुद मैदान में उतरकर बल्लेबाजी की और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष निकेश कुमार समेत राहुल बाबा, सन्नी पासवान, सतीश सिंह, विक्रम जी, संजू बाबा, राजा खान, शिवम जायसवाल, अभिषेक पासवान, गुड्डू, सोनू मिश्रा, विकास यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में जितेंद्र यादव ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि युवाओं के सर्वांगीण विकास का मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ उनमें अनुशासन, समर्पण और टीम भावना विकसित करते हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि इससे वे नशा और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में इस तरह के खेल आयोजनों को निरंतर बढ़ावा मिलना चाहिए, ताकि छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच मिल सके और वे आगे चलकर जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। अंत में उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी पदाधिकारियों और खिलाड़ियों को सफल आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: