0
(0)



पूर्णिया। सीमांचल क्षेत्र के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से Aavya Sports Foundation की ओर से “Cricket Summer Camp 2026” का आयोजन किया जा रहा है। यह समर कैंप 7 जून से 20 जून 2026 तक पूर्णिया के गुलाबबाग स्थित ग्रीन वैली ग्राउंड में आयोजित होगा।


कैंप में खिलाड़ियों को प्रोफेशनल क्रिकेट कोचिंग दी जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान बल्लेबाजी, गेंदबाजी, फील्डिंग, मैच प्रैक्टिस, फिटनेस ट्रेनिंग, योग एवं मेडिटेशन जैसी गतिविधियां कराई जाएंगी। खिलाड़ियों को आधुनिक क्रिकेट तकनीकों की जानकारी अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा दी जाएगी।

कैंप के मुख्य कोच पूर्व दलीप ट्रॉफी खिलाड़ी एवं झारखंड रणजी टीम के पूर्व कप्तान मनीष वर्धन होंगे। वहीं सहायक कोच के रूप में भास्कर दुबे एवं सक्षम सिंह खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे।


Aavya Sports Foundation के विनय चौरसिया ने बताया कि कैंप का मुख्य उद्देश्य सीमांचल क्षेत्र की क्रिकेट प्रतिभाओं को सही मंच एवं प्रोफेशनल ट्रेनिंग उपलब्ध कराना है, ताकि खिलाड़ी भविष्य में बड़े स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।



कैंप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को दो आधिकारिक टी-शर्ट भी प्रदान किए जाएंगे। कैंप का रजिस्ट्रेशन शुल्क ₹1999 निर्धारित किया गया है। इच्छुक खिलाड़ी एवं अभिभावक अधिक जानकारी एवं रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर 7033754040 पर संपर्क कर सकते हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: