5
(1)

संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर होगा विशेष प्रशिक्षण

पूर्णिया : भारतीय जनता पार्टी की ओर से दो दिवसीय “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026” का आयोजन 30 एवं 31 मई को पाट व्यवसायिक भवन, गुलाबबाग, पूर्णिया में किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

भाजपा के कार्यकारी जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण महाभियान में केंद्र और बिहार सरकार के कई वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय मंत्री राज भूषण निषाद, बिहार सरकार के मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, बिहार विधान परिषद में सत्ता पक्ष के उपनेता राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, मंत्री एवं विधायक इंजीनियर शैलेन्द्र, विधायक विजय खेमका, विधायक कृष्ण कुमार ऋषि, भाजपा प्रदेश महामंत्री राधामोहन शर्मा, प्रदेश महामंत्री राकेश कुमार, पूर्व मंत्री हरि सहनी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मोहम्मद दानिश इकबाल तथा सह क्षेत्रीय प्रभारी मनीष पांडेय सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

संजीव कुमार सिंह ने कहा कि इस महाभियान का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाना है। प्रशिक्षण शिविर में संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन, पार्टी की विचारधारा, भाजपा का इतिहास एवं विकास सहित विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यशैली से जोड़ते हुए आगामी चुनावों के लिए तैयार किया जाएगा। भाजपा नेतृत्व का मानना है कि मजबूत संगठन और प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं।

कार्यक्रम को लेकर जिला स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न मंडलों में संपर्क अभियान भी चलाया जा रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: