
संस्थापक चंचल कुमार झा के माता-पिता ने फीता काटकर किया उद्घाटन, अब एक ही छत के नीचे मिलेगी HP की बिक्री एवं सर्विस सुविधा
पूर्णिया । पूर्णिया के जिला स्कूल रोड स्थित Computroneex में HP Care सेवा केंद्र का शुभारंभ हर्षोल्लास एवं उत्सवी माहौल में किया गया। इस अवसर पर Computroneex के संस्थापक एवं निदेशक श्री चंचल कुमार झा के माता-पिता ने फीता काटकर HP Care सेवा केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया।

इस नई पहल के साथ अब पूर्णिया एवं आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों को HP लैपटॉप और कंज्यूमर प्रिंट उत्पादों की बिक्री के साथ-साथ बेहतर सर्विस एवं तकनीकी सहायता की सुविधा भी एक ही छत के नीचे उपलब्ध होगी।
Computroneex, HP World के अधिकृत पार्टनर के रूप में ग्राहकों को HP उत्पादों की खरीदारी, सर्विस सपोर्ट और बेहतर ग्राहक अनुभव उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर श्री चंचल कुमार झा ने कहा कि हमारा उद्देश्य पूर्णिया और सीमांचल के ग्राहकों को बड़े शहरों जैसी विश्वस्तरीय तकनीकी सुविधाएँ स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है। HP Care की शुरुआत इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अब ग्राहकों को HP से संबंधित सेवाओं के लिए दूसरे शहरों में जाने की आवश्यकता कम होगी।
उद्घाटन समारोह में Computroneex की टीम, गणमान्य अतिथि एवं स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की मीडिया प्रतिनिधियों ने भी कवरेज की।

अब HP Care है Computroneex पर!
स्थान: Computroneex, जिला स्कूल रोड, पूर्णिया, बिहार।
Computroneex – Sale & Service, Under One Roof.















