0
(0)



भजन, ध्यान और आध्यात्मिक कार्यक्रम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पूर्णिया के कला भवन में श्री श्री रवि शंकर  के 70वें जन्मोत्सव तथा Art of Living Foundation संस्था के 45 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य सत्संग एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधक, श्रद्धालु, बच्चे एवं शहरवासी शामिल हुए।


कार्यक्रम में नगर निगम महापौर विभा कुमारी एवं सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी जितेंद्र यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर बच्चों के साथ केक काटकर गुरुदेव का जन्मोत्सव मनाया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भजन, ज्ञान और ध्यान के माध्यम से भक्तिमय वातावरण बना रहा। उपस्थित लोगों ने आध्यात्मिक ऊर्जा एवं मानसिक शांति का अनुभव किया।

सत्संग के दौरान प्रेम, सेवा, मानवता और विश्व शांति का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में संस्था की ओर से समाज सेवा एवं सकारात्मक कार्यों में योगदान देने वाले कई लोगों को “अन्नसंग हीरो सम्मान” देकर सम्मानित भी किया गया।

महापौर विभा कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि गुरुदेव श्री श्री रविशंकर ने पूरी दुनिया में शांति, मानव सेवा और आध्यात्मिक चेतना का संदेश फैलाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि गुरुदेव के विचार समाज को सकारात्मक दिशा देने का काम करते हैं तथा आज के तनावपूर्ण जीवन में ध्यान, योग और आध्यात्मिकता लोगों को मानसिक शांति और नई ऊर्जा प्रदान करती है।


उन्होंने कहा कि गुरुदेव का पूरा जीवन तनावमुक्त और हिंसामुक्त समाज के निर्माण के लिए समर्पित रहा है। उनके सत्संग से लोगों को जीवन जीने की कला और कठिन परिस्थितियों का सामना करने की प्रेरणा मिलती है। महापौर ने कहा कि गुरुदेव हमेशा स्वयं को क्षमा करने और दूसरों को भी क्षमा करने की सीख देते रहे हैं। यदि लोग इन विचारों को अपने जीवन में अपनाएं तो समाज में कई समस्याओं का समाधान संभव हो सकता है।

महापौर ने गुरुदेव को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की। उन्होंने कहा कि गुरुदेव के विचारों को आत्मसात कर समाज में समरसता और विश्व बंधुत्व की भावना को मजबूत बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने दिव्य भजनों एवं महाप्रसाद का आनंद लिया तथा गुरुदेव के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक सह बिहार राज्य शिक्षक समन्वयक शिवेश कुमार, अरविंद चौधरी, अमर सिंह, संतोष नायक, अमय सिंहा, कुणाल कुमार, गोपाल सिंहा, आरती कुमारी, रूमा चौधरी, कोमल कुमारी, ममता अग्रवाल, अन्नू चौधरी, डॉ. इला, डॉ. ए.के. गुप्ता, राहुल कुमार, श्रवण कुमार सिंह, सरसी आश्रम की साध्वी मुक्ति, डॉ. विकास, आकांक्षा उपाध्याय, राणा सिंह, पिंकी गुप्ता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं बच्चे मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: