5
(1)

गोपालपुर थाना क्षेत्र से लापता हुई थी किशोरी, शादी कराने के नाम पर बहला-फुसलाकर राजस्थान ले जाने का आरोप; एसपी ने गठित की थी विशेष टीम

नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र से अपहृत नाबालिग लड़की को नवगछिया पुलिस ने राजस्थान के बीकानेर से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में राजस्थान के बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणसर निवासी मनफुल को गिरफ्तार किया है। नवगछिया के एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि एक महिला नाबालिग को बहला-फुसलाकर राजस्थान ले गई थी। वहां उसकी शादी कराने के बाद रुपये लेकर उसे छोड़कर वापस लौट आई थी।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

पिता के आवेदन पर दर्ज हुई थी प्राथमिकी

इस संबंध में 18 अगस्त को नाबालिग के पिता ने गोपालपुर थाना में आवेदन देकर पारसमनि देवी पर उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर शादी कराने और बाहर ले जाने का आरोप लगाया था। आवेदन के आधार पर गोपालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले का अनुसंधान शुरू किया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी वैभव शर्मा ने नाबालिग की बरामदगी के लिए विशेष टीम गठित की थी। पुलिस की विशेष टीम ने तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के आधार पर राजस्थान के बीकानेर में कार्रवाई करते हुए नाबालिग को सकुशल बरामद किया और मनफुल को गिरफ्तार कर लिया।

माता-पिता से नाराज होकर घर से निकली थी किशोरी

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि 17 जुलाई को वह अपने माता-पिता से नाराज होकर घर से निकल गई थी। रास्ते में पारसमनि देवी उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ नवगछिया स्थित मायके ले गई। इसके बाद उसे राजस्थान ले जाकर मनफुल से रुपये लेकर उसकी शादी करा दी और वहीं छोड़कर वापस लौट आई।

नाबालिग ने बताया कि परिजनों से संपर्क नहीं होने पर उसने वहां से भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: