0
(0)




नवगछिया। नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र में पुलिस ने अपराध नियंत्रण को लेकर कार्रवाई करते हुए एक देसी कट्टा, जिंदा कारतूस एवं बाइक बरामद की है, वहीं मारपीट मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार रंगरा थाना पुलिस को सधुवा गांव में एक व्यक्ति द्वारा हथियार लेकर मारपीट करने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही रंगरा थाना की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों के सहयोग से घटनास्थल पर छापेमारी की। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। हालांकि मौके से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस तथा एक बाइक बरामद कर ली गई।


इस संबंध में रंगरा थाना में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।


इधर नवगछिया थाना पुलिस ने मारपीट के एक मामले में नया टोला पकरा निवासी संजय सिंह को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि पीड़ित पंकज सिंह के आवेदन पर आपसी विवाद में मारपीट कर घायल करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले के अनुसंधान के दौरान एक अन्य आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों पर नकेल कसने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: