5
(1)



नवगछिया।रंगरा थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए स्कॉर्पियो वाहन से भारी मात्रा में शराब बरामद कर चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा रंगरा चौक पर नियमित वाहन जांच की जा रही थी, इसी दौरान एक संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 132 लीटर शराब बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पचगछिया टोला कदवा निवासी राज कुमार, तेतरी निवासी मुन्ना कुमार, बोरवा टोला कदवा निवासी तुलसी कुमार तथा मधेपुरा जिला के चौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत भटगामा निवासी निशांत कुमार के रूप में की गई है। इस मामले में रंगरा थाना में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


इधर, नदी थाना पुलिस ने नवटोलिया से विश्वपुरिया जाने वाले मार्ग पर बास बिट्टी के समीप बिना नंबर प्लेट की एक पिकअप वाहन से 125.250 लीटर विदेशी शराब बरामद की। हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन में सवार सभी तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस द्वारा अज्ञात तस्करों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

वहीं परवत्ता थाना पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान खगड़ा निवासी श्रवण कुमार के रूप में हुई है। मेडिकल जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई के लिए भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में शराब तस्करी एवं अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: