


पूर्णिया।कला भवन साहित्य विभाग की मासिक संगोष्ठी के अंतर्गत रविवार, 10 मई को नोबेल पुरस्कार विजेता महान कवि रवीन्द्रनाथ टैगोर की स्मृति में स्थानीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मातृ दिवस के अवसर पर मां को समर्पित स्वलिखित कविताओं का पाठ भी किया जाएगा।

कार्यक्रम कला भवन साहित्य विभाग के मीटिंग हॉल में अपराह्न 2 बजे से आयोजित होगा। आयोजन की अध्यक्षता डॉ. शिव मुनि यादव करेंगे। वहीं डॉ. देवेंद्र कुमार देवेश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
विशिष्ट अतिथियों में डॉ. कामेश्वर पंकज, डॉ. प्रभात नारायण झा, प्रोफेसर शंभु लाल वर्मा तथा डॉ. उषा शरण शामिल होंगे।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में स्थानीय कवियों द्वारा मां को समर्पित स्वलिखित कविताओं के साथ-साथ रवीन्द्रनाथ टैगोर की चुनिंदा कविताओं का पाठ भी किया जाएगा। साहित्य प्रेमियों एवं कवियों से कार्यक्रम में अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई है।
कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. निरुपमा राय ने सभी साहित्यकारों, कवियों एवं साहित्य प्रेमियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया है।















