5
(1)


गोपालपुर। गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत सुकटिया बाजार निवासी स्नेहा कुमारी ने राशन डीलर चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री को आवेदन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।



स्नेहा कुमारी, पति रवि साह, ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि सुकटिया पंचायत में राशन डीलर के रिक्त पद के लिए उन्होंने निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन किया था। आवेदन के बाद विभागीय स्तर पर स्थल निरीक्षण एवं शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच भी की गई, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अपात्र घोषित कर दिया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई और नियमों की अनदेखी करते हुए मनमाने तरीके से कार्रवाई की गई। आवेदन में गोपालपुर प्रखंड के प्रभारी एमओ पर भी भ्रष्टाचार एवं अनियमितता का आरोप लगाया गया है।



स्नेहा कुमारी का कहना है कि यदि चयन प्रक्रिया निष्पक्ष तरीके से कराई जाती तो उन्हें अपात्र घोषित नहीं किया जाता। उन्होंने मंत्री से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने तथा योग्य अभ्यर्थी को ही राशन डीलर नियुक्त करने की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि राशन डीलर चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए, ताकि योग्य उम्मीदवारों को अवसर मिल सके और आम लोगों का भरोसा व्यवस्था पर कायम रहे। वहीं मामले को लेकर विभागीय स्तर पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: