5
(1)




भागलपुर।जगदीशपुर में व्यास पीठाधिपति परम पूज्य बालक स्वामी श्री केशवाचार्य जी महाराज के सानिध्य में आयोजित श्री श्री 1008 लक्ष्मी नारायण पंचकुंड महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के सातवें दिन भक्तिमय माहौल अपने चरम पर पहुंच गया।

कथा के दौरान रुक्मणी विवाह प्रसंग की भावपूर्ण व्याख्या की गई, जिसे प्रस्तुत की गई आकर्षक झांकी ने और भी जीवंत बना दिया। मुरादाबाद से आए राहुल एवं उनके दल द्वारा प्रस्तुत भव्य झांकियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्ति और कला के अद्भुत संगम का श्रद्धालुओं ने देर तक आनंद लिया।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ का शुभारंभ हुआ। यज्ञशाला में आचार्य बीरबल मंडल, नीरज पंजियारा, अशोक साह, चंदन कुमार, रतन कुमार और गोपाल साह ने विधि-विधान से मंत्रोच्चारण करते हुए आहुति अर्पित की। वहीं परिसर में बने राम दरबार में निरंतर रामधुन से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

आचार्य तुलसी यादव ने पंडित प्रह्लाद झा के मंत्रोच्चार के साथ देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विधिवत पूजन कराया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला।

महायज्ञ के सातवें दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिससे आयोजन भव्य और यादगार बन गया। आयोजकों ने बताया कि आगामी दिनों में भी धार्मिक अनुष्ठान और कथा प्रवचन का सिलसिला जारी रहेगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: