5
(1)



पेंशन और जमीन विवाद से जुड़े मामलों पर अधिकारियों ने सुनी शिकायतें

भागलपुर  : बिहार सरकार की योजना “7 निश्चय-3 से बढ़ेगा अपना बिहार” के अंतर्गत आयोजित “सबका सम्मान – जीवन आसान (Ease of Living)” कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को भागलपुर में आम लोगों की समस्याओं की सुनवाई की गई।

समीक्षा भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने करीब 70 लोगों के आवेदनों पर सुनवाई की। इनमें मुख्य रूप से लंबित पेंशन, जमीन विवाद एवं अन्य प्रशासनिक मामलों से संबंधित शिकायतें शामिल थीं।


कार्यक्रम के तहत जिला स्तर, प्रखंड स्तर, अंचल कार्यालय, थाना एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालयों में आम लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित मामलों के समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

इस दौरान लोगों की शिकायतों का विधिवत पंजीकरण किया गया तथा उन्हें प्राप्ति रसीद भी उपलब्ध कराई गई। प्रशासन की ओर से आमजनों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया। शिकायत लेकर पहुंचे लोगों के बैठने की व्यवस्था के साथ शुद्ध पेयजल एवं शौचालय की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई थी।


जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। प्रशासन का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान कर शासन और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करना है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: