0
(0)



परीक्षा दिलाने जा रहे दंपति को हाईवा ने मारी टक्कर, घर में पसरा मातम

नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र के अंभों ढाला के पास बुधवार दोपहर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई।


मृतक की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के चपरघट निवासी वेदानंद सिंह के 28 वर्षीय पुत्र हीरो कुमार के रूप में हुई है। वहीं उनकी पत्नी मौसम कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार हीरो कुमार अपनी पत्नी मौसम कुमारी को स्नातक पार्ट-वन की परीक्षा दिलाने के लिए जेपी कॉलेज नारायणपुर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान अंभों ढाला के पास तेज रफ्तार हाईवा ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हीरो कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गईं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही खरीक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।


हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। नवविवाहिता पत्नी मौसम कुमारी बदहवास हालत में बार-बार पति को याद कर रोती रही। वहीं मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल था। वह चीत्कार कर कह रही थी कि “अब मेरा घर कैसे चलेगा।”

स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ ही पलों में हंसता-खेलता परिवार मातम में बदल गया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: