0
(0)



ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी, प्रशासन से व्यापक प्रचार-प्रसार की मांग

पूर्णिया। पूर्णिया पूर्व प्रखंड के रजीगंज पंचायत में आगामी 2 जून को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर को लेकर सदर विधायक विजय खेमका ने गुरुवार को क्षेत्र भ्रमण कर लोगों के बीच जनजागरण अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने वार्ड संख्या-3 स्थित मटिया बड़ी मुसहरी महादलित टोला सहित कई गांवों में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को सहयोग शिविर के उद्देश्य एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।



विधायक विजय खेमका ने कहा कि रजीगंज पंचायत भवन में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर में राशन कार्ड, जॉब कार्ड, हेल्थ कार्ड, म्यूटेशन, परिमार्जन समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़े आवेदनों का ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से निष्पादन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन देने की अपील की।

जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष शिकायत रखी कि पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की पर्याप्त जानकारी गांवों तक नहीं पहुंच पा रही है। इस पर विधायक विजय खेमका ने तत्काल प्रभारी जिला पदाधिकारी अंजनी कुमार से दूरभाष पर बातचीत कर प्रशासनिक स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कराने का आग्रह किया, ताकि अधिक से अधिक लोग शिविर का लाभ उठा सकें।


विधायक ने कहा कि एनडीए सरकार की प्राथमिकता है कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। सहयोग शिविर इसी उद्देश्य को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जहां पंचायत स्तर पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान विधायक विजय खेमका चांदी राजीगंज प्लस टू विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक में भी शामिल हुए। बैठक में छात्रहित, शैक्षणिक वातावरण और विद्यालय के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार से जुड़े विभिन्न सुझावों पर विधायक ने सकारात्मक पहल करते हुए आवश्यक निर्माण कार्यों की स्वीकृति प्रदान की।



इस अवसर पर भाजपा नेता बिरेन्द्र सिंह, पानो देवी, शैलेंद्र साह, निर्मल मेहता, मंटू चौधरी, संतोष ऋषि, रंजन गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: