


पूर्णिया।समाहरणालय पूर्णिया के जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश के आलोक में जिले में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर को लेकर संबंधित अधिकारियों द्वारा जागरूकता बैठकें आयोजित की जा रही हैं।
इसी क्रम में बुधवार को धमदाहा अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा प्रस्तावित सहयोग शिविर के पूर्व संबंधित पंचायत के ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक कर शिविर की जानकारी दी गई। बैठक में बताया गया कि आगामी 19 मई 2026 को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर के लिए आवेदन जमा करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

अनुमंडल पदाधिकारी ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन 18 मई 2026 तक पंचायत सरकार भवन अथवा पंचायत भवन में जमा कर दें, ताकि शिविर के दौरान उनका समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
बैठक में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, समस्याओं के समयबद्ध निष्पादन तथा प्रशासन और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया।
















