


पूर्णिया : जिला प्रोग्राम कार्यालय आईसीडीएस पूर्णिया द्वारा पूर्णिया पूर्व प्रखंड सभागार में पोषण ट्रैकर, पीएमएमवीवाई एवं एमकेयूवाई योजनाओं से संबंधित मासिक समीक्षा बैठक सह कार्यशाला एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
बैठक में सभी सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षिका, प्रखंड समन्वयक तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक के दौरान योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति पर चर्चा करते हुए कार्यों को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम के दौरान तकनीकी समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें पोषण ट्रैकर एवं अन्य योजनाओं के संचालन से जुड़ी आवश्यक जानकारी विस्तार से प्रदान की गई।
पोषण पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षिका, प्रखंड समन्वयक तथा प्रत्येक परियोजना से चयनित एक-एक सेविका को जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सुगंधा शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि पोषण एवं मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है तथा सभी कर्मियों को इसी समर्पण के साथ कार्य करने की आवश्यकता है।
















