5
(1)



नवगछिया अनुमंडल  के नारायणपुर प्रखंड परिसर स्थित शिल्प प्रशिक्षण सभागार में सोमवार को “रासायनिक उर्वरक का संतुलित उपयोग एवं सामेकित पोषक तत्व प्रबंधन” विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड कृषि पदाधिकारी (बीएओ) आदित्य कुमार, बीटीएम गौरव कुमार, जीविका की एसीडब्ल्यू श्वेता कुमारी सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।



प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों एवं खाद-बीज विक्रेताओं को उर्वरकों के संतुलित उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। वक्ताओं ने किसानों से अपील की कि वे खेतों में खाद का छिड़काव वैज्ञानिक तरीके और निर्धारित मात्रा में करें, ताकि मिट्टी की उर्वरता बनी रहे और लागत भी कम हो।

बीएओ आदित्य कुमार ने बताया कि संतुलित मात्रा में रासायनिक उर्वरकों के उपयोग से उत्पादन में वृद्धि होती है और मिट्टी की गुणवत्ता भी सुरक्षित रहती है। वहीं, बीटीएम गौरव कुमार ने किसानों को नियमित रूप से मिट्टी की जांच कराने की सलाह दी, जिससे फसल के अनुसार सही पोषक तत्वों का चयन किया जा सके।



कार्यक्रम में लेखापाल आरोही अभिनव, रंदीप राजन, बैधनाथ दास, ब्रजेश झा सहित कई किसान और संबंधित लोग उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: