5
(2)

भागलपुर । विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले की तैयारियों के तहत शनिवार को लगातार तीसरे दिन सुल्तानगंज शहर एवं गंगा घाट क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। बंगाल एवं नेपाल के श्रावणी मेले की शुरुआत के साथ ही जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए अभियान तेज कर दिया है।

जिला प्रशासन के निर्देश पर अंचलाधिकारी (सीओ) रमण कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) संजीव कुमार तथा थानाध्यक्ष धनंजय कुमार के नेतृत्व में जेसीबी मशीन की सहायता से ब्लॉक रोड, गंगा घाट बाईपास रोड, नमामि गंगे घाट तथा अजगैविनाथ गंगा घाट जाने वाले मार्गों से अतिक्रमण हटाया गया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

अभियान के दौरान अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि श्रावणी मेले से पहले नालों एवं सार्वजनिक मार्गों पर किए गए सभी अवैध कब्जे और अस्थायी झोपड़ियां स्वयं हटा लें। निर्धारित समय के बाद अतिक्रमण पाए जाने पर प्रशासन द्वारा कानूनी कार्रवाई करते हुए जुर्माना एवं अन्य दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

अभियान के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल एवं प्रशासनिक कर्मी मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: