5
(2)

भागलपुर। भागलपुर जिले के रसलपुर थाना क्षेत्र में देशी कट्टे के बल पर लूटपाट करने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा और लूट की नकदी बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को सूचना मिली कि रसलपुर थाना क्षेत्र स्थित फोरलेन पर सुनील मंडल से देशी कट्टा दिखाकर करीब 1,500 रुपये की लूट की गई है। सूचना मिलते ही रसलपुर थाना पुलिस सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घटना में शामिल एक आरोपी छोटू कुमार को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

इसके बाद फरार दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। नगर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कहलगांव-1 और रसलपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में छापेमारी कर रामपुर खरहारा के समीप से दूसरे आरोपी संजय कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा और 1,540 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपी रसलपुर थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने दोनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: