5
(2)

नवगछिया। सावन माह में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और संभावित यातायात दबाव को देखते हुए भागलपुर के जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) विजयंत कुमार ने गुरुवार को नवगछिया पहुंचकर एनएच-31 स्थित प्रखंड कार्यालय के समीप बस स्टैंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बसों के परिचालन, यातायात व्यवस्था, यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा संबंधी तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डीटीओ के साथ ट्रैफिक डीएसपी अनिल पासवान, ट्रैफिक थानाध्यक्ष सुजीत वारसी तथा मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई) विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बस स्टैंड परिसर, मुख्य सड़क एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर यातायात संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

डीटीओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सावन माह के दौरान किसी भी स्थिति में यातायात व्यवस्था बाधित नहीं होनी चाहिए। बसों का सुचारु एवं व्यवस्थित परिचालन सुनिश्चित किया जाए, अवैध पार्किंग पर प्रभावी रोक लगाई जाए तथा श्रद्धालुओं और आम यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

उन्होंने कहा कि एनएच-31 पर जाम की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए आवश्यकतानुसार अतिरिक्त निगरानी, समन्वय एवं यातायात प्रबंधन के सभी आवश्यक उपाय किए जाएं। साथ ही बस स्टैंड की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने तथा भीड़ के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सावन माह में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने पर भी चर्चा की। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पूरे सावन माह में यातायात व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं एवं आम लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: