


नवगछिया।एससी/एसटी एक्ट से जुड़े एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान रंगरा थाना क्षेत्र के तिनटंगा दियारा निवासी बबलू मंडल के रूप में हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एससी/एसटी थाना में दर्ज एक मामले में आरोप था कि आपसी विवाद के दौरान अभियुक्त ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है तथा कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।
















