5
(3)




नवगछिया थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए आपत्तिजनक फोटो व वीडियो डालकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने साइबर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पीड़िता के आवेदन के अनुसार, महदत्तपुर निवासी एक युवक पर आरोप है कि वह उसकी तस्वीरों को एडिट कर आपत्तिजनक रूप देकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर रहा है। इसके साथ ही आरोपित उन संपादित फोटो और वीडियो के जरिए उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा है।

पीड़िता का कहना है कि आरोपी की इस हरकत से वह मानसिक रूप से काफी परेशान है और उसे प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। उसने पुलिस से मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है।

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की बात कही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: