


नवगछिया : एसटी/एससी थाना की पुलिस ने मारपीट और जातिसूचक शब्दों के प्रयोग के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान भवानीपुर निवासी कुंदन कुमार एवं राहुल कुमार के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता द्वारा भवानीपुर थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया गया था कि उनके पुत्र पर उक्त आरोपितों ने चोरी का झूठा आरोप लगाया। इसके बाद जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसके साथ मारपीट की गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए भवानीपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। प्राथमिकी के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपितों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
















