


प्रदीप विद्रोही
भागलपुर । मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर सुलतानगंज क्षेत्र में उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब एक अनियंत्रित ट्रक ओवरब्रिज से लटक गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि अनियंत्रित होने के बाद ट्रक ओवरब्रिज के किनारे पहुंचकर लटक गया। गनीमत रही कि ट्रक नीचे नहीं गिरा, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना के कारण फोरलेन पर कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित होने की भी सूचना है। स्थानीय स्तर पर ट्रक को हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
घटना के बाद लोगों में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता देखी गई। हालांकि, हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना सामने नहीं आई है। चालक के मौके से फरार होने के बाद घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
















