5
(1)

@ वक्ताओं ने कहा- महारानी लक्ष्मीबाई का त्याग, बलिदान और वीरता देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। सामाजिक संस्था स्वाभिमान की ओर से स्थानीय प्रगति शिक्षण संस्थान, मंदरोजा में भारतीय वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की 190वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक अध्यक्ष जगतराम साह कर्णपुरी ने की। कार्यक्रम का उद्घाटन रंजन कुमार राय ने महारानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने भी पुष्प अर्पित कर वीरांगना को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

समारोह को संबोधित करते हुए रंजन कुमार राय ने कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की महान नायिका के रूप में उभरीं। उन्होंने देश को स्वतंत्रता, साहस और स्वाभिमान का अमर संदेश दिया। स्वतंत्रता संग्राम में उनका त्याग और बलिदान अनुकरणीय है। उन्होंने अपने अदम्य साहस से भारतीय आजादी के आंदोलन का मार्ग प्रशस्त किया। उनके योगदान को कोई भी भारतीय कभी भुला नहीं सकता।

मुख्य अतिथि मुदित कुमार झा ने कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान की प्रसिद्ध पंक्तियों, “रानी थी या दुर्गा थी, या स्वयं वीरता का अवतार, देख मराठा पुलकित होते, उनकी तलवारों की धार” का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत की धरती वीरों और वीरांगनाओं की भूमि रही है। महारानी लक्ष्मीबाई वीरांगनाओं की शिरोमणि थीं। उनका शौर्य और पराक्रम भारतीय इतिहास में सदैव अमर रहेगा।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए संस्था के संस्थापक अध्यक्ष जगतराम साह कर्णपुरी ने कहा कि 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में महारानी लक्ष्मीबाई ने जिस संघर्ष और स्वतंत्रता चेतना का मार्ग प्रशस्त किया, उसका परिणाम देश को 15 अगस्त 1947 को आजादी के रूप में प्राप्त हुआ। झांसी की रानी ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देकर इतिहास रचा और आने वाली पीढ़ियों के लिए आदर्श प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर अजय शंकर, विनोद कुमार, नवल किशोर सिंह एवं प्रेम कुमार सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन प्रेम कुमार सिंह ने किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: