Tag Archives: bhagalpur news

Noimg

Bhagalpur: जिला स्कूल में ‘साइबर स्मार्ट ट्यूसडे’ कार्यक्रम, एसएसपी ने छात्रों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए मंगलवार को भागलपुर के जिला स्कूल में ‘साइबर स्मार्ट ट्यूसडे’ के तहत साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव, सिटी एसपी अतुलेश झा तथा साइबर थाना की टीम ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम पिन, यूपीआई पिन, बैंक खाते की जानकारी, पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी कभी साझा न करें। उन्होंने बताया […]

Noimg

Bhagalpur: फोन की घंटी ने भटकाया ध्यान, दुकान के काउंटर से करीब एक लाख रुपये लेकर फरार हुआ चोर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। पीरपैंती थाना क्षेत्र के शेरमारी बाजार में दिनदहाड़े एक कपड़ा दुकान में चोरी की वारदात से कारोबारियों में हड़कंप मच गया। चोर ने बड़ी ही शातिराना तरीके से दुकानदार का ध्यान भटकाया और कुछ ही मिनटों में दुकान के काउंटर से नकदी व पर्स लेकर फरार हो गया। दुकानदार के अनुसार चोरी गए नकद, पर्स और उसमें रखे जरूरी दस्तावेजों समेत कुल नुकसान करीब एक लाख रुपये का हुआ है। पीड़ित दुकानदार मुन्ना चौधरी ने बताया कि वह अपनी कपड़े की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक वीडियो कॉल आया। कॉल रिसीव करने के बाद वह दुकान के अंदर अपनी पत्नी को फोन देने चले गए। इसी बीच एक व्यक्ति दुकान में दाखिल हुआ और […]

Noimg

Bhagalpur: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 70 वर्षीय किसान की मौत, दो युवक गंभीर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। सबौर थाना क्षेत्र के मोमलखा गांव में तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से 70 वर्षीय किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका भागलपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान मोमलखा गांव निवासी वकील मंडल (70), पिता स्वर्गीय चुन्नी मंडल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मंगलवार को वकील मंडल अपने घर से बाजार जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान गांव की सड़क पर तेज रफ्तार से आ रही एक मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क […]

Noimg

Bhagalpur: 24 घंटे में 2.33 लाख कांवरिए! सुलतानगंज में आस्था का सैलाब, मशीनों ने दर्ज की भक्तों की भीड़- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। सुलतानगंज में श्रावणी मेले के दौरान आस्था का जनसैलाब लगातार बढ़ रहा है। गंगाजल भरकर बाबा धाम की ओर बढ़ रहे कांवरियों की भीड़ अब आंकड़ों में भी दिखाई देने लगी है। जिला प्रशासन की ओर से लगाए गए दो पीपुल काउंटिंग मशीनों ने महज 23 घंटे में 2 लाख 33 हजार 124 कांवरियों की मौजूदगी दर्ज की है।प्रशासन द्वारा कांवरियों की संख्या का वैज्ञानिक तरीके से आकलन करने के लिए कृष्णगढ़ और धाधी बेलारी में पीपुल काउंटिंग मशीनें लगाई गई हैं। इन मशीनों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 10 अगस्त की शाम 5 बजे से 11 अगस्त की शाम 4 बजे तक कुल 2,33,124 कांवरियों की गणना हुई।इनमें सबसे अधिक भीड़ कृष्णगढ़ क्षेत्र में दर्ज की […]

Noimg

Bhagalpur: खेत से विदेश तक जर्दालू की उड़ान को मिलेगी रफ्तार, भागलपुर के आम किसानों के लिए खुल रहे नए बाजार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर।भागलपुर का जर्दालू आम अब सिर्फ स्वाद और पहचान का सवाल नहीं, बल्कि विदेशी बाजारों में बिहार की ब्रांडिंग और किसानों की आमदनी बढ़ाने की संभावनाओं का भी बड़ा माध्यम बनता जा रहा है। जीआई टैग प्राप्त जर्दालू आम को विदेशों तक पहुंचाने की राह में मौसम, परिवहन, गुणवत्ता और बाजार से जुड़ी चुनौतियों को लेकर भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल ने लोकसभा में सवाल उठाया था। अब केंद्र सरकार के जवाब ने जर्दालू उत्पादकों और निर्यातकों के लिए कई अहम तस्वीरें साफ की हैं। लोकसभा में प्रश्न संख्या 3788 के माध्यम से सांसद ने केंद्र सरकार से जर्दालू आम के निर्यात की स्थिति, मौसम के प्रभाव, विदेशी बाजारों की आवश्यकताओं, परिवहन सुविधाओं और किसानों को मिल […]

Noimg

Bhagalpur: अमित शाह से मिले भागलपुर सांसद अजय कुमार मंडल, केंद्रीय सुरक्षा बल ग्रुप सेंटर और NDRF बटालियन की स्थापना की मांग- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर भागलपुर समेत आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और समग्र विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगों को लेकर मांग-पत्र सौंपा। सांसद ने विशेष रूप से भागलपुर में किसी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के ग्रुप सेंटर तथा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की पूर्ण बटालियन की स्थायी स्थापना की मांग प्रमुखता से रखी।मुलाकात के दौरान सांसद अजय कुमार मंडल ने गृह मंत्री को भागलपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों की भौगोलिक एवं प्राकृतिक परिस्थितियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि गंगा नदी के तट पर स्थित भागलपुर के साथ-साथ नवगछिया, बांका, मुंगेर और खगड़िया जैसे इलाके प्रत्येक […]

Noimg

Bhagalpur: 2009 की पूजा, 2026 की पेशी: कोर्ट पहुंचे मंत्री संजय यादव, बोले – ‘नया वारंट मेरे खिलाफ नहीं’- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। करीब 17 साल पुराने आचार संहिता उल्लंघन के मामले ने एक बार फिर झारखंड सरकार के उद्योग मंत्री और गोड्डा विधायक संजय यादव को अदालत की चौखट तक पहुंचा दिया। मंगलवार को वह भागलपुर एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए। भौतिक उपस्थिति दर्ज कराने के बाद मंत्री ने मामले को लेकर अपनी सफाई दी और उन चर्चाओं पर विराम लगाने की कोशिश की, जिनमें उनके खिलाफ नए वारंट की बात कही जा रही थी।संजय यादव ने साफ कहा कि उनके खिलाफ कोई नया वारंट जारी नहीं हुआ है। उनके मुताबिक, अदालत ने उन गवाहों के खिलाफ वारंट जारी किया है, जो लगातार सुनवाई से अनुपस्थित रहे हैं।‘धार्मिक आयोजन को चुनावी कार्यक्रम बना दिया गया’:मंत्री ने 2009 की घटना […]

Noimg

Bhagalpur: अब शिव भक्तों को टिकट के लिए कतार में खड़े रहने की मजबूरी नहीं!- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ सुल्तानगंज स्टेशन पर कांवरियों के बीच रेलवे का ‘मोबाइल टिकट काउंटर’, एम-यूटीएस से मौके पर ही कट रहा अनारक्षित टिकट। स्मार्टफोन, टैबलेट और ब्लूटूथ प्रिंटर से स्टेशन परिसर में टिकटिंग – डिजिटल से लेकर नकद भुगतान तक की सुविधा, रेलवे कर्मी श्रद्धालुओं की कर रहे मदद। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। कंधे पर कांवर, जुबान पर ‘बोल बम’ और मंजिल बाबा बैद्यनाथ धाम। सावन के चरम दौर में जब सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर कांवरियों की भीड़ उमड़ रही है, उसी समय टिकट के लिए लंबी कतार में खड़े रहने की परेशानी कम करने के लिए रेलवे ने तकनीक को मैदान में उतार दिया है।अब सुल्तानगंज स्टेशन पर यात्रियों को अनारक्षित टिकट के लिए सिर्फ स्थायी टिकट काउंटर पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। […]

Noimg

Bhagalpur: रेलवे के ट्रैक पर आस्था का सैलाब, एक दिन में 2.80 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने की यात्रा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ श्रावणी मेला के 11वें दिन पूर्व रेलवे ने संभाला तीर्थयात्रियों का रेला; सुल्तानगंज में 1.06 लाख से अधिक यात्रियों की आवाजाही, 68 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों से बढ़ी रफ्तार।सुल्तानगंज में टूटा पिछले साल का आंकड़ा। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। सावन की आस्था जब चरम पर पहुंची तो रेलवे के स्टेशनों पर भी श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कोई बाबा बैद्यनाथ की नगरी की ओर बढ़ रहा था तो कोई सुल्तानगंज की उत्तरवाहिनी गंगा से जल लेकर कांवर यात्रा शुरू करने पहुंचा था। इसी आस्था के विशाल प्रवाह को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संभालने के लिए पूर्व रेलवे ने श्रावणी मेला के 11वें दिन रेलवे नेटवर्क को पूरी तरह सक्रिय रखा।9 अगस्त 2026 को एक दिन में 2.8 लाख से […]

Noimg

Bhagalpur: आसमान से बरसे फूल, जमीन पर गूंजा ‘हर-हर महादेव’- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ सुल्तानगंज में सावन के दूसरे सोमवार का अद्भुत नजारा; हेलीकॉप्टर से कांवरियों पर हुई पुष्पवर्षा, शिवभक्ति में डूबा सुल्तानगंज। अजगैविनाथ मंदिर से कांवरिया पथ और धांधली बेलारी तक फूलों की बारिश, हजारों कांवरियों ने कहा – ऐसा स्वागत पहले कभी नहीं देखा। प्रदीप विद्रोह भागलपुर। आसमान में मंडराता हेलीकॉप्टर… नीचे केसरिया सैलाब… चारों तरफ कांवरियों की भीड़ और उसी बीच अचानक आसमान से बरसने लगी फूलों की पंखुड़ियां। देखते ही देखते पूरा वातावरण ‘हर-हर महादेव’, ‘बम-बम भोले’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंज उठा।सावन के दूसरे सोमवार को भागलपुर जिले के सुल्तानगंज स्थित ऐतिहासिक अजगैविनाथ धाम में कुछ ऐसा ही अद्भुत और मनमोहक दृश्य देखने को मिला। देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा के प्रमुख द्वार के […]