Tag Archives: bhagalpur news

Noimg

Bhagalpur: क्षतिग्रस्त कौआ नदी पुल मरम्मत के लिए 2.50 करोड़ का प्राक्कलन तैयार, स्वीकृति के लिए परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेजा गया- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ सुरक्षा कारणों से पुल पर आवागमन नियंत्रित, हल्के और भारी वाहनों के लिए अलग-अलग वैकल्पिक मार्ग तय। विधायक शुभानंद मुकेश ने दावा किया है कि मरम्मत का कार्य डेढ़ माह में पूरा कर लिया जाएगा। पुल के दुरुस्त होते ही भारी वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी।प्रदीप विद्रोही भागलपुर। राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-80 (एनएच-80) पर कहलगांव के समीप स्थित कौआ नदी पुल के क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत को लेकर स्थानीय विधायक ई शुभानंद मुकेश के प्रयास से पथ निर्माण मंत्री ई कुमार शैलेन्द्र के निर्देश पर संबंधित प्रमंडल द्वारा पुल की आवश्यक मरम्मत और सुरक्षा संबंधी कार्रवाई तत्काल शुरू करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।पुल की तकनीकी जांच विशेषज्ञों की टीम से कराई गई है। जांच के […]

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर में रेल का नया नक्शा तैयार: 6 स्टेशन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

बदलेंगे शक्ल, 108 ट्रेनें और अरबों की परियोजनाएं @ संसद में सांसद अजय मंडल के सवाल पर रेल मंत्रालय ने खोला भागलपुर के रेल विकास का पूरा खाका; कहीं स्टेशन बनकर तैयार तो कहीं मास्टर प्लान पर काम तेज। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। भागलपुर की रेल कनेक्टिविटी अब केवल ट्रेनों की संख्या बढ़ने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि आने वाले समय में स्टेशन, ट्रैक और यात्री सुविधाओं की पूरी तस्वीर बदलने वाली है। भागलपुर संसदीय क्षेत्र के छह रेलवे स्टेशनों का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कायाकल्प चल रहा है, जबकि दोहरीकरण, तीसरी-चौथी रेल लाइन और बायपास जैसी बड़ी परियोजनाएं भी क्षेत्र की रेल क्षमता को नया विस्तार देने की तैयारी में हैं।इस पूरे बदलाव का खाका लोकसभा में उस समय […]

Noimg

Bhagalpur: मनेर का लड्डू, गया का तिलकुट, सिलाव का खाजा, की ख्याति से कम नहीं कहलगांव का रसकदम- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। ‘ रसकदम ‘ न केवल एक मिठाई है, बल्कि यह क्षेत्र की परंपरा, आतिथ्य और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक भी है। जैसे मनेर का लड्डू, गया का तिलकुट और सिलाव का खाजा अपनी अनूठी पहचान रखते हैं, वैसे ही कहलगांव का रसकदम भी स्वाद, ख्याति और भावना का अनोखा संगम है। यह मिठाई न केवल मेहमानों का स्वागत करती है, बल्कि रिश्तों की मिठास को भी बढ़ाती है। रसकदम को चखते ही इसकी स्वादिष्टता मन को मंत्रमुग्ध कर देती है। यह न केवल स्थानीय लोगों के लिए बल्कि दूर-दराज यानी देश – विदेश से आए मेहमानों के लिए भी खास तोहफा है। सच में, कहलगांव का रसकदम केवल एक मिठाई नहीं, बल्कि एक अनुभव है।सो,कहलगांव शहर में […]

Noimg

Bhagalpur: जब गन्ना खेती उजड़ गई तब सरकार को आई चीनी मिल की याद!- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ पीरपैंती में 100 एकड़ सरकारी जमीन चिह्नित, जब गन्ने की खेती ही सिमट गई तो मिल के लिए जमीन तलाशने की कवायद तेज। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। जिस इलाके में कभी गन्ने की खेती को लेकर किसानों की उम्मीदें जुड़ी थीं, वहां गन्ने की खेती का रकबा लगातार सिमटने के बाद अब सरकार को चीनी मिल की याद आई है। पीरपैंती में चीनी मिल स्थापित करने की कवायद एक बार फिर तेज हो गई है। इसके लिए प्रखंड की परसबन्ना पंचायत के मंदरोही गांव में करीब 100 एकड़ सरकारी जमीन चिह्नित की गई है। यह जमीन बिहार सरकार की अनावाद जमीन बताई जा रही है। गन्ना विकास विभाग ने कुछ दिन पहले भागलपुर जिला प्रशासन को पत्र भेजकर चीनी मिल […]

Noimg

Bhagalpur: पैरों ने साथ छोड़ा तो दोस्त ने कंधे दे दिए 105 किमी. की राह पर दोस्ती का महाकुंभ- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ 8 साल से प्रमोद को कंधे पर बैठाकर बाबा धाम पहुंचा रहे दीपक, वाराणसी से शुरू हुआ सफर। कांवरिया पथ पर जिसे देख रुक जाते हैं कदम। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। कांवरिया पथ पर हजारों कदम बाबा बैद्यनाथ के दरबार की ओर बढ़ रहे हैं। कोई नंगे पांव चल रहा है, कोई कांवर उठाए है, कोई बोल-बम के जयघोष में अपनी थकान भूल रहा है। लेकिन इन हजारों श्रद्धालुओं के बीच दो दोस्तों की कहानी ऐसी है, जिसे देखकर राह चलते लोग भी कुछ पल के लिए ठहर जाते हैं।एक दोस्त के पैर साथ नहीं देते, तो दूसरा उसके पैर बन गया है। एक चल नहीं सकता, तो दूसरा उसे अपने कंधे पर बैठाकर 105 किलोमीटर की यात्रा करा रहा […]

Noimg

Bhagalpur: 50 हजार टन रेत में गढ़ा शांति का संदेश, दीघा तट पर बोले महादेव – ‘अब युद्ध नहीं, शांति चाहिए’- GS NEWS

bihar bhagalpurUncategorizedDESK20260

@ सावन सोमवारी पर सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार की अनूठी पहल; ‘ॐ नमः शिवाय’ और ‘Pray For World Peace’ से गूंजा समुद्र तट। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। सावन की पवित्र सोमवारी पर जब देशभर में महादेव की आराधना हो रही है, उसी बीच पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध दीघा समुद्र तट से बिहार के सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने दुनिया को एक बड़ा संदेश दिया है। करीब 50 हजार टन बालू से तैयार की गई 20 फीट ऊंची महादेव की विशाल सैंड आर्ट के जरिए उन्होंने युद्ध और हिंसा से जूझ रही दुनिया के सामने विश्व शांति, प्रेम, करुणा और मानवता की अपील रखी है।समुद्र की लहरों के सामने रेत से उकेरे गए महादेव के विराट स्वरूप के साथ कलाकार ने ‘ॐ […]

Noimg

Bhagalpur: बिहार की जलवायु आवाज बनेंगे टीएमबीयू के दो युवा, आईआईटी रुड़की के मॉडल सीओपी-31 में लेंगे हिस्सा: GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। भागलपुर से निकले दो युवा अब राष्ट्रीय मंच पर बिहार की जलवायु और पर्यावरण से जुड़ी आवाज बुलंद करेंगे। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के दो एनएसएस स्वयंसेवकों शिव सागर और प्रभाकर का चयन आईआईटी रुड़की के सहारनपुर में 10 अगस्त को होने वाले मॉडल सीओपी-31 के लिए हुआ है। दोनों छात्र कार्यक्रम में बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।मॉडल सीओपी-31 में दोनों स्वयंसेवक जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और वैश्विक जलवायु नीति जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा और वार्ता में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम का आयोजन आईआईटी रुड़की और स्टूडेंट्स फॉर डेवलपमेंट के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन की तर्ज पर होगा मंथनमॉडल सीओपी-31 संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन की तर्ज पर आयोजित किया […]

Noimg

Bhagalpur: कांवरियों की राह में ‘सेवा का पड़ाव’: जहां थके- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

कदमों को मिलता है सुकून, भूखे पेट को भोजन @ कटोरिया के विश्वकर्मा नगर में पांच साल से जारी है संत नरहरि सोनार सेवा शिविर जहां शिवभक्तों के लिए हर सुविधा निशुल्क। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। कांवरिया पथ पर कदम बढ़ते हैं तो हर ओर गूंजता है – बोल बम! हर-हर महादेव! लेकिन इसी आस्था और तपस्या से भरी राह पर एक ऐसी जगह भी है, जहां थके हुए कदमों को आराम मिलता है, प्यासे कंठ को शीतल जल और शर्बत मिलता है और भूख से बेहाल कांवरियों को मिलता है प्रेम से परोसा गया भोजन। थकन दूर करने के लिए शीतल भवन।कटोरिया के विश्वकर्मा नगर में पिछले पांच वर्षों से संचालित ‘संत नरहरि सोनार सेवा शिविर’ कांवरिया मार्ग पर सेवा, […]

Noimg

Bhagalpur: सलाखों के पीछे खिले मंजूषा के रंग, महिला बंदियों ने कैनवास पर लिखी ‘उम्मीद’- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। जिस जगह की पहचान अक्सर सलाखों, पहरे और बंद दरवाजों से होती है, वहीं रंगों ने एक अलग कहानी लिखी। महिला मंडल कारा, भागलपुर में जब मंजूषा की रेखाएं उभरीं तो जेल की दीवारों के बीच उम्मीद, रचनात्मकता और आत्मविश्वास के रंग दिखाई देने लगे।भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR), विदेश मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से महिला बंदियों के लिए ‘मंजूषा के रंगों से उम्मीदों की नई कहानी’ विषय पर दो दिवसीय कला कार्यशाला शुरू की गई। 8 और 9 अगस्त को आयोजित इस कार्यशाला में मंजूषा कला गुरु मनोज पंडित महिला बंदियों को अंग प्रदेश की इस विशिष्ट लोककला की बारीकियां सिखा रहे हैं। कार्यशाला का उद्घाटन ICCR के प्रतिनिधि, मंजूषा कला गुरु मनोज पंडित, शहीद […]

Noimg

Bhagalpur: शहीदों की राह पर भागलपुर, प्रतिमाओं पर श्रद्धा के फूल, ‘शहीद सम्मान यात्रा’ से गूंजा आजादी का संदेश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ अगस्त क्रांति दिवस और अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर निकली अनूठी यात्रा, गांधी के भजन से शुरू हुआ ‘आजादी उत्सव’; नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प।प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। आजादी की लड़ाई में अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों और राष्ट्रनायकों की स्मृतियां रविवार को भागलपुर की सड़कों पर जीवंत हो उठीं। अगस्त क्रांति दिवस और अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस के मौके पर सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था जनप्रिय भागलपुर, स्नातकोत्तर गांधी विचार विभाग और परिधि भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में ‘शहीद सम्मान यात्रा’ निकाली गई।यात्रा के साथ ही ‘आजादी उत्सव’ का भी आगाज हुआ। बड़ी संख्या में छात्र, बुद्धिजीवी और सामाजिक कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए और स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों तथा शहीदों के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की […]