Tag Archives: bhagalpur news

Noimg

Bhagalpur: महर्षि विश्वामित्र की धरती पर भागलपुर के शिक्षकों का गौरवगान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ डुमरांव के राज्य स्तरीय सेमिनार में उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान के लिए सात शिक्षक-शिक्षिकाओं को मिला ‘महर्षि विश्वामित्र गुरु सम्मान-2026’। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। शिक्षा, संस्कृति, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए भागलपुर के शिक्षक-शिक्षिकाओं को डुमराँव में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया गया। बक्सर जिले के डुमराँव में रविवार को विकास फैमिली क्लब एवं एक्टिव टीचर्स एंड स्टूडेंट्स ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में ‘शिक्षा, संस्कृति, संस्कार एवं राष्ट्र निर्माण’ विषय पर राज्य स्तरीय सेमिनार सह ‘महर्षि विश्वामित्र गुरु सम्मान-2026’ समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन डुमरांव के महाराजा मान विजय सिंह, डुमरांव विधायक राहुल सिंह, डायट डुमरांव के प्राचार्य नवनीत सिंह एवं कार्यक्रम संयोजक मनोज मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप […]

Noimg

Bhagalpur: 74 की उम्र में फिर दौड़ा ‘बोल बम’ का जुनून- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

कृष्णा बम के कदमों में आज भी वही रफ्तार प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। उम्र ने भले ही 74 का आंकड़ा पार कर लिया हो और घुटनों ने कई बार आराम का संकेत दिया हो, लेकिन कृष्णा बम के लिए महादेव की राह में ठहरना अब भी मंजूर नहीं है। सावन आते ही सुलतानगंज की उत्तरवाहिनी गंगा और बाबाधाम के बीच एक बार फिर उस परिचित नाम की चर्चा शुरू हो गई है, जिसे सुनते ही कांवरिया पथ पर श्रद्धा के साथ उत्साह भी बढ़ जाता है – कृष्णा बम। वे कहती हैं, ‘जब तक सांस, हम भोले के पास।’ इस यात्रा में सैकड़ों डाक बम कृष्णा बम के साथ चल रहे हैं। मुजफ्फरपुर निवासी कृष्णा बम रविवार को सुल्तानगंज स्थित नामामी गंगा […]

Noimg

Bhagalpur: भूटा को मिली नई कमान, अब चुनौतियों से दो-दो हाथ करेगी नई टीम- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ 16वें परिनियमित अधिवेशन में डॉ. संतोष कुमार अध्यक्ष और डॉ. प्रशांत कुमार महासचिव निर्वाचित, शिक्षक एकता और संगठन की मजबूती का लिया संकल्प। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। शिक्षक संगठनों के सामने बदलते दौर की चुनौतियां, घटती शिक्षक संख्या और शिक्षकों को अलग-अलग खेमों में बांटने की कोशिशों के बीच भागलपुर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (भूटा) ने नई टीम के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया है। टी.एन.बी. विधि महाविद्यालय, भागलपुर में आयोजित संघ के 16वें परिनियमित अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन हुआ। एस.एस.वी. महाविद्यालय, कहलगांव के डॉ. संतोष कुमार को अध्यक्ष और टी.एन.बी. विधि महाविद्यालय के डॉ. प्रशांत कुमार को महासचिव चुना गया। अधिवेशन में एआईफुक्टो के उपाध्यक्ष एवं मुंगेर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के महासचिव डॉ. हरिश्चंद्र शाही पर्यवेक्षक […]

Noimg

Bhagalpur: कचहरी चौक पर थमा कदम, मिला ठंडा पानी और सेवा का सहारा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ कांवड़ियों की राह में कांग्रेस का सेवा शिविर, पूर्व विधायक अजीत शर्मा ने खुद संभाली कमान; बोले – ‘कांवरिया सेवा ईश्वर सेवा के समान’। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। सावन की आस्था से सराबोर शहर में कांवड़ियों की राह आसान बनाने के लिए कचहरी चौक पर सेवा का एक छोटा-सा पड़ाव सजाया गया। गंगा स्नान के बाद विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक के लिए निकल रहे कांवरियों के बीच भागलपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ठंडा जल, फल और पेठा वितरित कर उनका स्वागत किया। पूर्व विधायक अजीत शर्मा के सौजन्य से लगाए गए इस कांवरिया सेवा शिविर की कमान खुद श्री शर्मा ने संभाली। शिविर में पहुंचने वाले कांवरियों को कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा और आत्मीयता के साथ फल, पेठा एवं ठंडा पानी […]

Noimg

Bhagalpur: भोले की राह में 1500 लस्सी का ‘कूलिंग पॉइंट’- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ जख बाबा स्थान के पास डाक बमों के लिए लायंस क्लब भागलपुर रॉयल का सेवा शिविर, लस्सी से लेकर दर्द निवारक दवा तक की व्यवस्था।प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। कंधे पर कांवर, जुबां पर भोलेनाथ का नाम और कदमों में रफ्तार… डाक बम कांवरियों की यह आस्था भरी यात्रा भीषण गर्मी में आसान नहीं होती। इसी मुश्किल राह में राहत का एक पड़ाव बना जख बाबा स्थान के समीप लगाया गया सेवा शिविर, जहां लायंस क्लब ऑफ भागलपुर रॉयल ने कांवरियों को ठंडक के साथ जरूरी मदद भी उपलब्ध कराई। श्रावण मास में डाक बम कांवरियों के सहायतार्थ आयोजित शिविर का शुभारंभ प्रथम उपजिलापाल अविनाश कुमार ने किया। गर्मी को देखते हुए संस्था की ओर से श्रद्धालुओं के बीच 1500 पैकेट सुधा […]

Noimg

Bhagalpur: झाड़ू से सफाई, सुई से जीवनदान और संवाद से बदलाव का संकल्प- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ गांधी के विचारों को कर्म में उतारने सड़क पर उतरे समाजसेवी, रक्तदान शिविर में भी दिखा सेवा का जज्बा।प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। गांधी को केवल याद करने के बजाय उनके विचारों को जमीन पर उतारने की कोशिश रविवार को शहर में नजर आई। कहीं हाथों में झाड़ू थी तो कहीं जरूरतमंदों के लिए रक्तदान करने वालों की कतार। मौका था गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र और महात्मा गांधी आगमन शताब्दी समारोह समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित त्रिदिवसीय समारोह के अंतिम दिन का।कार्यक्रम के तीसरे दिन समाजसेवियों और आम लोगों ने शहर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई का संदेश दिया। प्रकाश चंद्र गुप्ता, डॉ. सुनील अग्रवाल, तकी अहमद, सरिता मंडल, नीरज, मनीष आर्यन समेत बड़ी संख्या में लोगों ने अभियान में हिस्सा […]

Noimg

Bhagalpur: गांधी के विचारों से विश्वगुरु बनने की बात, भागलपुर में स्मारक और प्रतिमा की उठी मांग- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ समापन समारोह में विधायक ने जेन-जी को गांधी से प्रेरणा लेने की दी सीख, गांधी संग्रहालय से लेकर आदमकद प्रतिमा तक की मांग। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। गांधी को याद करने के तीन दिनों के समारोह का समापन केवल भाषणों और संकल्पों के साथ नहीं हुआ, बल्कि भागलपुर में गांधी की विरासत को स्थायी रूप देने की मांग के साथ हुआ। एक ओर वक्ताओं ने गांधी के विचारों को अपनाकर देश को विश्वगुरु बनाने की बात कही, तो दूसरी ओर शहर में गांधी संग्रहालय, प्रतिमा और स्वतंत्रता सेनानी दीप नारायण सिंह के आवास को स्मारक के रूप में विकसित करने की आवाज बुलंद हुई।स्थानीय श्वेतांबर जैन धर्मशाला में गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र और महात्मा गांधी आगमन शताब्दी समारोह समिति के संयुक्त […]

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की शामत! 8 चौराहों पर परिवहन विभाग का धावा, 80 बाइक सवारों पर ₹2.75 लाख की चोट- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ DM अलंकृता पांडेय के निर्देश पर दिनभर चला ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान; बिना हेलमेट, DL और कागजात वालों पर सीधा एक्शन, अब ओवरस्पीडिंग और स्टंटबाजों की बारी। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। शहर की सड़कों पर ट्रैफिक नियमों को ठेंगा दिखाकर बाइक दौड़ाने वालों पर शनिवार को परिवहन विभाग का हंटर चला। जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय के सख्त निर्देश पर परिवहन विभाग की अलग-अलग टीमें शहर के आठ प्रमुख चौक-चौराहों पर एक साथ उतरीं और देखते ही देखते नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।बिना हेलमेट बाइक दौड़ाना, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, सड़क पर निकलना और जरूरी कागजात नहीं रखना अब महंगा पड़ रहा है। जिला परिवहन पदाधिकारी विजयंत के प्रत्यक्ष नेतृत्व में चले इस विशेष अभियान में दिनभर वाहन चालकों की सघन […]

Noimg

Bhagalpur: बिहार टी10 लीग तक पहुंचा कहलगांव का लाडला, अब दरभंगा रॉयल्स की जर्सी में दिखेगा दीपांकर का जलवा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। सपना सिर्फ देखा नहीं था… उसे साकार करने के लिए मेहनत भी की थी।आज वही सपना एक खूबसूरत मुकाम पर पहुंचता नजर आ रहा है।क्रिकेट के मैदान पर लगातार अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल के दम पर पहचान बनाने वाले कहलगांव (शोभनाथपुर) का लाडला दीपांकर सिंह राजपूत अब दरभंगा रॉयल्स की जर्सी में बिहार टी10 लीग के मंच पर अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे।दीपांकर की सबसे बड़ी ताकत उनकी ऑलराउंड क्षमता है। बल्ले से रन बनाने के साथ-साथ गेंद से भी टीम के लिए अहम भूमिका निभाने की काबिलियत रखने वाले इस युवा खिलाड़ी से दरभंगा रायल्स को बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में बड़े योगदान की उम्मीद होगी।यह सिर्फ एक खिलाड़ी का टीम में चयन नहीं, […]

Noimg

Bhagalpur: जेल की चारदीवारी से बाहर पहुंचा ‘खतरे’ का पत्र! शाहपुर विधायक ने भागलपुर जेल अधीक्षक समेत चार पर हत्या की साजिश का केस कराया- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। जेल की ऊंची दीवारों के भीतर चल रही कथित साजिश का एक पत्र बाहर पहुंचा और मामला सीधे थाने तक जा पहुंचा। भोजपुर के शाहपुर से भाजपा विधायक राकेश रंजन ने भागलपुर केंद्रीय जेल के अधीक्षक समेत चार लोगों पर अपनी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।विधायक की ओर से कर्नामेपुर थाने में दर्ज प्राथमिकी में भागलपुर केंद्रीय जेल के अधीक्षक राजीव कुमार झा के अलावा जेल में बंद हरेश मिश्रा, कुबेर मिश्रा और कुख्यात लंगू शर्मा को नामजद किया गया है।प्राथमिकी के मुताबिक विधायक को 8 जुलाई को डाक के जरिए एक पत्र मिला। पत्र में कथित तौर पर भागलपुर केंद्रीय जेल में उनकी हत्या की साजिश रचे जाने की जानकारी […]