August 12, 2026
Bhagalpur: कांवरियों की भीड़ में 15 कैमरे… किसी ने खोजी भक्ति, किसी ने तलाशा भाव, किसी ने कैद कर लिया पूरा सावन!- GS NEWS
bihar bhagalpurDESK2026प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। श्रावणी मेला में हजारों कांवरिए बाबा धाम की ओर बढ़ रहे हैं। किसी के कंधे पर कांवर है, किसी के चेहरे पर थकान, किसी की आंखों में आस्था और किसी के होंठों पर सिर्फ ‘बोल बम’…लेकिन मंगलवार को गांधी बिलारी कच्ची कांवरिया पथ पर इन दृश्यों को देखने का अंदाज थोड़ा अलग था।15 युवा फोटोग्राफरों के हाथों में कैमरे थे और नजरें तलाश रही थीं – एक ऐसी तस्वीर, जो सिर्फ मेला न दिखाए, बल्कि उसकी कहानी भी कह सके।कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार के आम्रपाली कला प्रशिक्षण केंद्र, भागलपुर के फोटोग्राफी के छात्र-छात्राओं ने श्रावणी मेला 2026 को अपने कैमरों में कैद करने के लिए विशेष फोटो वॉक और फोटोग्राफी असाइनमेंट किया।कैमरे में कैद हुआ ‘सावन […]