August 13, 2026
Bhagalpur: मेले में बाल श्रम पर प्रशासन का शिकंजा, तीन बाल श्रमिक मुक्त- GS NEWS
bihar bhagalpurDESK2026@ 13 सेक्टरों में चला औचक अभियान, तीन प्रतिष्ठानों से बच्चों को कराया गया विमुक्त; दोषी नियोजकों पर प्राथमिकी। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। श्रावणी मेला क्षेत्र में कांवरियों की भीड़ के बीच बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन ने भी अपनी निगरानी तेज कर दी है। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर गठित धावादल की तीन टीमों ने मेला क्षेत्र के 13 सेक्टरों में एक साथ सघन एवं औचक जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान तीन प्रतिष्ठानों से तीन बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया। सुलतानगंज से लेकर भागलपुर के विभिन्न मेला क्षेत्रों तक चले इस अभियान में रेलवे स्टेशन परिसर, जहाज घाट, बाबा चौक, कृष्णगढ़ चौक, मसदी, कमरॉय, बुढ़ानाथ विद्यालय के आसपास, नमामि गंगे घाट, सीढ़ी घाट, अजगैबीनाथ मंदिर, शाहाबाद चौक और […]