5
(2)

@ टोटो चालक की मौके पर ही मौत, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल; तीन बेटियों और एक बेटे को छोड़ गए सुनील कुमार।

प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। कहलगांव स्थित एनएच-80 पर रमजानीपुर गांव के समीप हुए सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। टोटो और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में टोटो चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में जान गंवाने वाले चालक की पहचान बभनगामा गांव निवासी विपिन बिहारी यादव के 30 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार के रूप में हुई है।वहीं, घायल बाइक सवार की पहचान जमुई जिले के अलीगंज निवासी गणेश कुमार के रूप में की गई है। दुर्घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हादसे की खबर से गांव में पसरा मातम

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

घटना शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र की है। टक्कर इतनी गंभीर थी कि सुनील कुमार को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही शिवनारायणपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया।इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। परिवार के लोग सुनील की मौत की खबर सुनकर बदहवास हो गए।

चार मासूम बच्चों के भविष्य पर छाया संकट

सुनील कुमार अपने पीछे तीन पुत्रियों और एक पुत्र समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। महज 30 वर्ष की उम्र में परिवार के मुखिया की असमय मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पिता का साया उठने से चारों बच्चों के भविष्य को लेकर भी परिवार के सामने बड़ी चिंता खड़ी हो गई है।घर में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में रोजमर्रा की जिंदगी की उम्मीदें थीं, वहां अब सुनील की मौत के बाद सिर्फ चीख-पुकार और गम का माहौल है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: