
@ सूप, नारियल, साड़ी और पूजा के अन्य सामान देकर पर्व की खुशियों में निभाई भागीदारी।
प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ पर जरूरतमंद परिवारों की खुशियों में सहभागी बनते हुए लायंस क्लब ऑफ भागलपुर रॉयल की ओर से 51 आर्थिक रूप से कमजोर छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन इंटेलिजेंट्सिया किड्स प्ले स्कूल के प्रांगण में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रथम उप जिलापाल अविनाश कुमार साह ने किया। इस दौरान सभी 51 छठ व्रतियों को सूप के साथ नारियल, साड़ी, गेहूं, सिंदूर, अगरबत्ती, आलता, बत्ती सहित छठ पूजा में उपयोग होने वाली विभिन्न सामग्रियां प्रदान की गईं।
पूजन सामग्री पाकर लाभार्थी छठ व्रतियों के चेहरे पर खुशी झलक उठी। उन्होंने इस सहयोग के लिए लायंस क्लब ऑफ भागलपुर रॉयल के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष शिखा सिंहानिया, कार्यक्रम संयोजक प्रीतम कुमार, पूर्व जिलापाल अनुपम सिंहानिया, संकल्प मेहरोत्रा, कुंज मोहन चौधरी, अंकित बाजोरिया, निधि राजगढ़िया, राजकुमारी जैन, नीलम अग्रवाल, ब्रजेश अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
















