Tag Archives: bhagalpur news

Noimg

Bhagalpur: सिल्क सिटी’ को नई उड़ान की तैयारी: भागलपुर के बुनकरों के लिए खुलेंगे विकास के नए द्वार, मेगा टेक्सटाइल पार्क की उम्मीद जगी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

‘ प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। देश-दुनिया में अपनी रेशमी पहचान रखने वाले भागलपुर के सिल्क उद्योग के लिए आने वाले दिनों में नई संभावनाओं के द्वार खुल सकते हैं। सांसद अजय कुमार मंडल द्वारा संसद में उठाए गए सवाल के जवाब में केंद्र सरकार ने भागलपुर के तसर सिल्क, हथकरघा उद्योग और बुनकरों के विकास को लेकर कई अहम जानकारियां साझा की हैं। इससे न सिर्फ स्थानीय बुनकरों में उम्मीद जगी है, बल्कि सिल्क उद्योग को नई दिशा मिलने की संभावना भी बढ़ गई है। सांसद अजय कुमार मंडल ने बताया कि उन्होंने संसद में सिल्क उद्योग, हथकरघा क्षेत्र, बुनकरों के कल्याण और प्रस्तावित मेगा टेक्सटाइल पार्क का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। वस्त्र मंत्रालय से मिले जवाब में स्पष्ट किया गया […]

Noimg

Bhagalpur: 115 किमी की डाक बम यात्रा, 15 घंटे की तपस्या… Ex IPS शिवदीप लांडे ने निभाया संकल्प, बाबा बैद्यनाथ का किया जलाभिषेक- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीसुल्तानगंज।सावन के प्रथम सोमवार पर पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने अपनी आस्था और दृढ़ संकल्प का अनूठा उदाहरण पेश किया। उन्होंने सुल्तानगंज से देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम तक करीब 115 किलोमीटर की डाक बम यात्रा बिना रुके लगभग 15 घंटे में पूरी कर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। शिवदीप लांडे ने इस आध्यात्मिक यात्रा की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से साझा की। उन्होंने बताया कि भगवान भोलेनाथ उनके परम आराध्य हैं और उन्होंने संकल्प लिया था कि एक दिन सुल्तानगंज से देवघर तक की कठिन डाक बम यात्रा दौड़ते हुए पूरी करेंगे। उनका कहना है कि बाबा भोलेनाथ की असीम कृपा, शक्ति और आशीर्वाद से ही यह संकल्प सफल हो सका।डाक बम यात्रा को […]

Noimg

Bhagalpur: 300 किलो की ‘महाकाल कांवर’ ने सबको किया मंत्रमुग्ध, 100 लीटर गंगाजल संग बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर बढ़े शिवभक्त- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही सुल्तानगंज। श्रावणी मेले में हर वर्ष देश के अलग-अलग राज्यों से लाखों शिवभक्त सुल्तानगंज पहुंचते हैं और अपनी-अपनी अनोखी कांवरों से आस्था की मिसाल पेश करते हैं। लेकिन इस बार सुल्तानगंज की पवित्र धरती पर एक ऐसी भव्य कांवर ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया, जिसे देखते ही श्रद्धालु आश्चर्यचकित रह गए। उज्जैन के महाकालेश्वर की प्रतिमा की तर्ज पर तैयार की गई करीब 300 किलो वजनी ‘महाकाल कांवर’ श्रद्धा, कला और समर्पण का अद्भुत संगम बनकर लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।कोलकाता के काशीपुर से आए शिवभक्तों का यह जत्था सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। जैसे ही यह विशाल कांवर अजगैबीनाथ मंदिर परिसर और कांवरिया […]

Noimg

Bhagalpur: शंखनाद से गूंजा उत्तरवाहिनी गंगा तट, भक्ति की लहर में डूबा कहलगांवमहाआरती और महारुद्राभिषेक में उमड़ा जनसैलाब, भजनों की फुहार पर झूमे शिवभक्त- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। सावन की पहली सोमवारी पर कहलगांव का राजघाट उत्तरवाहिनी गंगा तट आस्था, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम बन गया। ऐतिहासिक पड़ाव संघ की 5 अगस्त को निकलने वाली 114वीं कांवर यात्रा से पहले आयोजित गंगा महाआरती और महारुद्राभिषेक ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। हर-हर महादेव और हर-हर गंगे के जयघोष, शंखनाद और घंटियों की अनुगूंज से गंगा तट देर तक गूंजता रहा। राजघाट और श्री जागेश्वरनाथ महादेव मंदिर को रंग-बिरंगे पुष्पों और आकर्षक विद्युत सज्जा से दुल्हन की तरह सजाया गया था। जैसे ही महाआरती आरंभ हुई, दीपों की जगमगाहट और मंत्रोच्चार ने ऐसा आध्यात्मिक वातावरण बनाया कि श्रद्धालु भक्ति में डूब गए। भजनों की मधुर फुहार पर शिवभक्त झूमते, नाचते और बोल-बम के जयकारे […]

Noimg

Bhagalpur: दो माह की बेटी को डोली में बैठाकर दंडवत यात्रा पर निकले पिता, दिया ‘बेटी सम्मान’ का संदेश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। श्रावणी मेले में शिवभक्तों की आस्था के अनूठे स्वरूप लगातार देखने को मिल रहे हैं। इस बार सुल्तानगंज-बाबाधाम कच्ची कांवरिया पथ पर एक पिता अपनी महज दो माह की बेटी को डोली में बैठाकर दंडवत यात्रा करते हुए बाबा बैद्यनाथ धाम जा रहे हैं। उनकी यह अनोखी यात्रा श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। मुजफ्फरपुर निवासी मिथिलेश कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष बाबा बैद्यनाथ धाम में दर्शन के दौरान उन्होंने पुत्री रत्न की कामना करते हुए संकल्प लिया था कि यदि उनके घर बेटी का जन्म होगा तो वह अगली बार अपनी बेटी को साथ लेकर दंडवत यात्रा करते हुए बाबा के दरबार पहुंचेंगे। वर्ष 2026 में उनकी मनोकामना पूरी हुई और अब वे अपना […]

Noimg

Bhagalpur: संसद में उठा भागलपुर का विकास एजेंडा, तीन वर्षों में CSR से मिले ₹33.14 करोड़; उद्योग और रोजगार पर भी केंद्र का फोकस- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। संसद में भागलपुर के विकास, औद्योगिक संभावनाओं और युवाओं के रोजगार का मुद्दा प्रमुखता से उठा। भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल द्वारा लोकसभा में पूछे गए सवाल के जवाब में केंद्र सरकार ने बताया कि पिछले तीन वित्तीय वर्षों में जिले को कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत कुल ₹33.14 करोड़ की राशि प्राप्त हुई है। यह धनराशि शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, आजीविका और ग्रामीण विकास जैसी योजनाओं पर खर्च की गई। कॉरपोरेट कार्य राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने 3 अगस्त को संसद में दिए लिखित उत्तर में बताया कि वर्ष 2022-23 में भागलपुर को ₹9.05 करोड़, वर्ष 2023-24 में ₹12.86 करोड़ तथा वर्ष 2024-25 में ₹11.23 करोड़ का CSR निवेश मिला। मंत्रालय के अनुसार, इसी अवधि […]

Noimg

Bhagalpur: पहली सोमवारी पर शिवभक्ति का ज्वार, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजे शिवालय- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। देवों के देव महादेव को समर्पित पावन सावन मास की पहली सोमवारी पर अंग नगरी भागलपुर पूरी तरह शिवमय हो उठी। अलसुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही शहर के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। हाथों में गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, पुष्प और पूजा सामग्री लिए शिवभक्त ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष के साथ भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए उमड़ पड़े। पूरा वातावरण शिवमंत्रों, घंटियों और शंखनाद से भक्तिमय बना रहा।पहली सोमवारी पर बने विशेष शुभ योग और नक्षत्र के कारण श्रद्धालुओं में आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने श्रद्धाभाव से भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और रुद्राभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य […]

Noimg

Bhagalpur: कोवा नदी पुल पर पहिया क्या थमा, 10 हजार से ज्यादा स्कूली बच्चे पांव – पांव पहुंच रहे स्कूल- GS NWES

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। कहलगांव के NH80 पर स्थित कोवा नदी पर बना 1961 ई का पुल आज सरकारी उपेक्षा की कहानी बयां कर रहा है। साढ़े छह दशक से अधिक पुराने इस पुल की समय रहते न तो मरम्मत हुई और न ही इसकी मजबूती की जांच कराई गई। अब जब पुल पूरी तरह जर्जर हो चुका है तो प्रशासन ने मरम्मत के नाम पर छोटी-बड़ी सभी प्रकार की वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। इसका सबसे बड़ा खामियाजा हजारों स्कूली बच्चों और आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। वहीं पुल पर जाम के झाम में राहगीर घंटों कराहता रहा। बंद के पहले दिन स्कूली बच्चों के अभिभावकों ने जमकर अपने गुस्से का इजहार किया। वहीं एनएच […]

Noimg

Bhagalpur: कहलगांव की ‘लाइफलाइन’ पर ब्रेक: कोआ नदी पुल बंद, अब इन रास्तों से होगी भागलपुर-पीरपैंती की आवाजाही- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। कहलगांव के पास राष्ट्रीय उच्च पथ-80 पर स्थित कोआ नदी पुल पर रविवार से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है। पुल के तकनीकी निरीक्षण में मरम्मत की आवश्यकता सामने आने के बाद यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है। मरम्मत कार्य पूरा होने तक सभी प्रकार के वाहन इस पुल से नहीं गुजर सकेंगे।आवागमन प्रभावित न हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने हल्के और भारी वाहनों के लिए अलग-अलग वैकल्पिक मार्ग तय किए हैं। हल्के वाहन भागलपुर-घोघा-दोगच्छी-ताडर मोड़ होते हुए पीरपैंती तक आ-जा सकेंगे।वहीं, भारी वाहनों को भागलपुर बाईपास, जगदीशपुर, सन्हौला, हनवारा, महगामा, ललमटिया और बाराहाट होकर पीरपैंती जाने की अनुमति दी गई है। हालांकि, इस मार्ग पर भारी […]

Noimg

Bhagalpur: मंजूषा हटिया में दिखा परंपरा और नवाचार का संगम, कलाकारों को मिला बाजार तो लोककला को नई उड़ान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। अंग प्रदेश की विश्वप्रसिद्ध मंजूषा कला अब केवल दीवारों और चित्रों तक सीमित नहीं रही। बैग, साड़ी, कुर्ता, की-रिंग, रूमाल, ऊनी हस्तशिल्प और पर्यावरण-अनुकूल गोबर बैकग्राउंड पर उकेरी गई कलाकृतियों ने रविवार को भागलपुर संग्रहालय परिसर में आयोजित ‘मंजूषा हटिया’ की तीसरी प्रदर्शनी में हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। कला एवं संस्कृति विभाग, जिला प्रशासन और भागलपुर संग्रहालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस एकदिवसीय प्रदर्शनी में स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक मंजूषा कला को आधुनिक जीवनशैली से जोड़ने वाले नए प्रयोग प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी का उद्देश्य कलाकारों को ऐसा मंच देना है, जहां वे अपनी मौलिक कलाकृतियों का प्रदर्शन करने के साथ सीधे खरीदारों तक पहुँच सकें। इससे कलाकारों को आर्थिक मजबूती मिलने के साथ […]