August 4, 2026
Bhagalpur: कांवरिया पथ बना जागरूकता की पाठशाला, नाटक के मंच से गूंज रहे स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण और सरकारी योजनाओं के संदेश- GS NEWS
bihar bhagalpurDESK2026प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। श्रावणी मेले में जहां एक ओर ‘बोल बम’ के जयघोष से पूरा कांवरिया पथ शिवमय हो उठा है, वहीं दूसरी ओर इसी मार्ग पर नुक्कड़ नाटक और लोकगीतों के जरिए समाज और सरकार के महत्वपूर्ण संदेश भी श्रद्धालुओं तक पहुंचाए जा रहे हैं। भागलपुर जिला प्रशासन और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (आईपीआरडी) की यह पहल आस्था के साथ-साथ जनजागरूकता का भी अनोखा संगम बन गई है। सुल्तानगंज से देवघर तक की कठिन पैदल यात्रा पर निकले लाखों कांवरियों के लिए विश्राम स्थलों और प्रमुख पड़ावों पर कलाकार लोकगीत, लोकनृत्य और नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुति दे रहे हैं। इन प्रस्तुतियों में मनोरंजन के साथ-साथ स्वच्छता, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और सामाजिक सद्भाव […]