August 5, 2026
Bhagalpur: जब दवा नहीं, प्रकृति बनी सहारा: बैजानी के गांधी आश्रम में मिट्टी, पानी और भाप से लौटने लगी सेहत- GS NEWS
bihar bhagalpurDESK2026प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। महंगी होती चिकित्सा और बढ़ते रोगों के दौर में बैजानी का गांधी आश्रम बुधवार को उम्मीद का केंद्र बन गया। यहां शुरू हुए दो दिवसीय निःशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर में लोग दवाइयों की लंबी सूची नहीं, बल्कि मिट्टी, पानी, भाप और प्राकृतिक जीवनशैली के जरिए स्वास्थ्य पाने की उम्मीद लेकर पहुंचे।दिशा ग्रामीण विकास मंच के तत्वावधान में आयोजित शिविर के पहले ही दिन करीब 50 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई, जबकि लगभग 20 मरीजों को स्टीम बाथ, कुंजल क्रिया, एनीमा, चिकित्सीय मालिश और अन्य प्राकृतिक उपचार पद्धतियों से उपचार दिया गया। पेट संबंधी रोग, कमर और घुटनों का दर्द, माइग्रेन, स्पॉन्डिलाइटिस, लकवा, अनिद्रा और नशे की लत जैसी समस्याओं से जूझ रहे लोगों ने भी शिविर का लाभ […]