August 6, 2026
Bhagalpur: श्रावणी मेला के श्रद्धालुओं के लिए उपयोगी साबित हो रहा eShravani ऐप, जिला प्रशासन ने डाउनलोड करने की अपील की- GS NEWS
bihar bhagalpurDESK2026भागलपुर। श्रावणी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विकसित eShravani मोबाइल ऐप उपयोगी डिजिटल माध्यम बनकर सामने आया है। इस ऐप के जरिए श्रद्धालु मेला से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां एक ही स्थान पर आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। ऐप में मेला मार्ग, महत्वपूर्ण संपर्क नंबर, स्वास्थ्य एवं आपातकालीन सेवाएं, श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश तथा अन्य उपयोगी जानकारियां उपलब्ध कराई गई हैं। इससे श्रद्धालुओं की यात्रा अधिक सुरक्षित, सरल एवं सुव्यवस्थित बनाने में मदद मिल रही है। जिला प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे श्रावणी यात्रा शुरू करने से पहले अपने एंड्रॉयड मोबाइल में eShravani ऐप डाउनलोड कर लें, ताकि मेला से संबंधित अद्यतन जानकारी समय-समय पर प्राप्त होती रहे और […]