Tag Archives: bhagalpur

Noimg

भागलपुर स्टेशन पर एक्सपायरी डेट का कोल्ड ड्रिंक बेचने पर विवाद, स्टॉल सील ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर एक यात्री और दुकानदार के बीच विवाद उस समय बढ़ गया जब एक यात्री ने एक्सपायरी डेट का कोल्ड ड्रिंक खरीदा। गरीब रथ एक्सप्रेस के यात्री प्रमोद कुमार ने प्लेटफार्म संख्या 4 और 5 के बीच स्थित एक स्टॉल से कोल्ड ड्रिंक लिया, लेकिन उसका स्वाद असामान्य लगा। जब प्रमोद ने कोल्ड ड्रिंक की एक्सपायरी डेट देखी, तो उन्हें समझ आया कि यह उत्पाद पुराना है। उन्होंने इस बारे में दुकानदार से शिकायत की, जिससे विवाद उत्पन्न हो गया। अंततः प्रमोद ने आरपीएफ थाने जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। स्टेशन प्रबंधक को जानकारी मिलते ही रेलकर्मी स्टॉल पर जांच करने पहुंचे, जहां अनियमितता पाए जाने पर दुकान को सील कर दिया गया। इस घटना ने रेलवे […]

Noimg

भागलपुर कोर्ट परिसर में वृक्षारोपण: न्यायाधीशों ने उठाया पर्यावरण संरक्षण का कदम ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर जिला के कोर्ट परिसर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा भागलपुर ने वृक्षारोपण का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सभी न्यायाधीशों ने उत्साहपूर्वक छह वृक्ष लगाए, जिनमें तीन चंदन और तीन रुद्राक्ष के पौधे शामिल हैं। डालसा के सचिव ज्योत्सना कुमारी ने बताया कि यह वृक्षारोपण कार्यक्रम वातावरण को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि नवरात्रि के इस पावन अवसर पर माता रानी के नाम से पौधे लगाए गए हैं। ज्योत्सना ने आगे कहा, “हम विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाते हैं, लेकिन हमें हर दिन पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रयास करना चाहिए। एक स्वच्छ पर्यावरण ही हमारी सेहत का आधार है।” DESK 04 B

Noimg

भागलपुर स्मार्ट सिटी में बम धमाका, सात बच्चे घायल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर में एक बार फिर बम विस्फोट ने हड़कंप मचा दिया है। यह घटना हबीबपुर थाना क्षेत्र के शाहजंही खिलाफत नगर वार्ड नंबर 4 में घटी, जहां गली में खेल रहे सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें से तीन बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। तेज धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सभी घायल बच्चों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मौके पर एफएसएल की टीम जांच कर रही है। इस मामले की जानकारी लेने के लिए भागलपुर के पुलिस कप्तान आनंद कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों और फसल की टीम से […]

Noimg

भागलपुर तिलकामांझी विश्वविद्यालय कैंपस में घुसा बाढ़ का पानी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर में गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे अब शहरी क्षेत्रों में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है। गंगा खतरे के निशान से 45 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है, और इसका प्रभाव अब तिलकामांझी विश्वविद्यालय कैंपस पर भी दिखाई दे रहा है। विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल, पीजी गर्ल्स हॉस्टल सहित कई विभागों में गंगा का पानी घुस चुका है। इससे छात्र-छात्राओं और विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को आने-जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। विश्वविद्यालय के कर्मचारी सुशील मंडल ने जानकारी दी कि कुलपति के आदेश पर कैंपस में नाव की व्यवस्था की गई है, ताकि परीक्षा देने आ रहे छात्रों को कोई असुविधा न हो, क्योंकि अभी पीजी सेमेस्टर 2 की […]

Noimg

भागलपुर ऑनलाइन ठगी के मामले में तीन युवक गिरफ्तार ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर: ऑनलाइन ठगी के मामले में भागलपुर पुलिस ने बरारी थाना क्षेत्र से गुप्त सूचना के आधार पर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी के निर्देश पर अवैध शराब, मादक पदार्थों की बरामदगी और चोरी-छिनतई के हॉटस्पॉट पर सघन गश्त और छापेमारी के दौरान यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बरारी थाना क्षेत्र के पील्मी धाम घाट रोड पर छापेमारी की, जहां से 19 मोबाइल फोन, तीन बाइक, एक लैपटॉप, एक टैब और एक वाई-फाई मशीन जब्त की गई। मौके से दो युवकों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र के सूर्य नारायण मेहता के 20 वर्षीय पुत्र […]

Noimg

भागलपुर जंक्शन से 1 KM दूर चलेगा बुलडोजर, दुकानदारों को 15 दिन का अल्टीमेटम ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर के भीखनपुर गुमटी नंबर दो और तीन के बीच रेलवे की जमीन पर चल रही दुकानों को 15 दिनों में खाली करने को कहा गया है। इसे लेकर 15 दुकानदारों को बुधवार को नोटिस थमाई गई। उनसे कहा गया कि तय समय पर अगर दुकानें नहीं हटाई गई तो उसे बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया जाएगा। खबर प्रकाशित होने के बाद डीआरएम ने मामले का संज्ञान लिया। जिसके बाद से रेलवे की जमीन खाली कराने की कवायद शुरू कर दी गई है। बताया गया कि जमीन खाली होते ही चारदीवारी का निर्माण कर जमीन को घेर दिया जाएगा। भीखनपुर गुमटी नंबर एक से दो के बीच भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, रेलवे की जमीन पर ट्रेन […]

Noimg

भागलपुर पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का किया उद्घाटन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा बिहार के भागलपुर जिले में थे . वह अपने दो दिवसीय दौरे पर बिहार आए हुए थे. जेपी नड्डा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भागलपुर पहुंचे व भागलपुर में 200 बेड के सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन 3 बजकर 48 मिनट पर किया. इसके साथ ही साथ सदर हॉस्पिटल में बने 100 बेड के मॉडल अस्पताल, नारायणपुर पीएचसी, बिहपुर सीएचसी, खरीक पीएचसी के भवन का भी उद्घाटन किया. जेपी नड्डा के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे मौजूद थे । बताते चलें कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा पटना एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए भागलपुर पहुंचे. भागलपुर पॉलीटेकनीक के परिसर में बना हेलीपैड […]

Noimg

ज्ञान वाटिका विद्यालय के “कुमार अभिनव” ताइक्वांडो में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में चयनित || GS NEWS

नवगछियाभागलपुरBarun Kumar Babul0

भागलपुर: सूबे के लोकप्रिय ज्ञान वाटिका विद्यालय के कक्षा छ: के छात्र कुमार अभिनव ने भागलपुर सैंडिस कंपाउंड में चल रहे विद्यालय खेल प्रतियोगिता के ताइक्वांडो खेल में गोल्ड रैंक में चयनित होकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। कुमार अभिनव ग्राम गोसाईं गांव के निवासी और कुमार शशि शेखर के पुत्र हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार झा ने इसे विद्यालय के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा, “अभिनव की मेहनत और समर्पण ने हमें गर्व महसूस कराया है। आगे आने वाले राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भी हम उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना करते हैं।” विद्यालय संरक्षक नीलेश कुमार झा और वरीय शिक्षक श्री निरंजन कुमार ने भी अभिनव के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की […]