Tag Archives: bhagalpur

Noimg

भागलपुर लोकसभा में 3 एफएम FM रेडियो स्टेशन खुलेंगे ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

सांसद ने जताई खुश केंद्र सरकार के प्रति जताया आभार नवगछिया। केन्द्रीय कैबिनेट ने 28 अगस्त 2024 को प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हुई बैठक में जिन 234 शहरों में एफएम रेडियो स्टेशन की स्वीकृति दी उसमें भागलपुर में भी 3 एफएम रेडियो स्टेशन खोलने का प्रस्ताव है। ई-नीलामी के माध्यम से यह खोला जाएगा। एफएम रेडियो चैनलों की पहुंच से इन क्षेत्रों में सूचना और मनोरंजन का प्रसार और अधिक प्रभावी हो सकेगा। इस चैनल के शुरू होने से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, स्थानीय बोली अंगिका और अंगिका संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। भागलपुर सहित बिहार के 18 शहरों में 57 रेडियो चैनल रेडियो शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इन शहरों में आरा, औरंगाबाद, बगहा, बेगुसराय, बेतिया, […]

Noimg

भागलपुर कोतवाली चौक पर चाबी के विवाद में मारपीट, टेंपो चालक घायल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर: कोतवाली चौक पर एक साधारण चाबी के विवाद ने बड़ा रूप ले लिया, जिसमें टेंपो चालक छेदी महतो पर हमला हुआ और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना तब हुई जब छेदी महतो पान खाने के लिए एक दुकान पर रुके और वहां अपनी चाबी भूल गए। वापस लौटने पर जब उन्होंने दुकानदार मुकेश चौरसिया से चाबी मांगी, तो उसने देने से इनकार कर दिया। छेदी महतो ने चाबी वापस पाने के लिए दुकानदार को पैसे देने और कोल्ड ड्रिंक पिलाने का झांसा दिया, जिसके बाद दुकानदार ने चाबी लौटा दी। लेकिन जैसे ही छेदी महतो चाबी लेकर जाने लगे, दुकानदार ने उन पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया, जिससे छेदी महतो बुरी तरह घायल हो गए। […]

Noimg

डीएम ने सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा की || GS NEWS

उपलब्धिबिहारभागलपुरAMBA0

डीएम ने कार्यों में शिथिलता बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया भागलपुर, जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में सभी विभागों के कार्यों की गहन समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान, कार्यों में शिथिलता बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने तीनों अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने अनुमंडल अंतर्गत सभी प्रखंड/अंचल में प्राप्त आवेदन एवं विभागीय पत्रों के निष्पादन की जांच करेंगे एवं कार्यों में शिथिलता बरतने वाले लिपिक/कर्मी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने का प्रस्ताव जिला मुख्यालय को देंगे। डीएम ने सभी लंबित आवेदनों एवं विभागीय पत्रों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अपर समाहर्ता आपदा श्री कुंदन कुमार ने बैठक […]

Noimg

नगर निगम ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली || GS NEWS

Environmentआयोजनभागलपुरस्मार्ट सिटीAMBA0

भागलपुर: भागलपुर नगर निगम से स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली नगर निगम कार्यालय से शुरू होकर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरते हुए पुनः नगर निगम में समाप्त हुई। इस रैली का मुख्य उद्देश्य शहर को साफ-सुथरा रखने के प्रति नागरिकों को जागरूक करना था। नगर आयुक्त नितिन नवीन ने कहा कि इस जागरूकता रैली के जरिए आम जनता को प्रेरित किया जा रहा है कि वे अपने-अपने घरों के कूड़े को कूड़ेदान में ही डालें। उन्होंने आगे कहा कि भागलपुर नगर निगम का लक्ष्य अन्य शहरों की तरह सफाई के मामले में नंबर वन रैंक प्राप्त करना है। आज की जागरूकता रैली में नगर निगम के कर्मचारी, सफाई कर्मचारी, विभिन्न विभागों के कर्मचारी और नगर निगम के […]

Noimg

शहादत दिवस पर याद किए गए क्रांतिकारी उधम सिंह || GS NEWS

आयोजनजयंतीभागलपुरAMBA0

भागलपुर: फ्रेंड्स ऑफ तिलकामांझी सामाजिक मित्र मंडली भागलपुर द्वारा स्थानीय तिलकामांझी स्थित कार्यालय में क्रांतिकारी उधम सिंह के 84वें बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्ष इंदुभूषण झा की अध्यक्षता में संपन्न हुए इस समारोह का शुभारंभ प्रधान संरक्षक जगतराम साह कर्णपुरी ने क्रांतिकारी उधम सिंह के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर किया। उपस्थित सदस्यों ने चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उधम सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मौके पर जगतराम साह कर्णपुरी ने कहा कि आजादी हमें 1947 में मिली, लेकिन स्वतंत्रता संग्राम में जांबाजों की आहुति बहुत पहले से जारी थी। अंग्रेज हुकूमत से क्रांतिकारियों का संघर्ष जारी था, और उधम सिंह का नाम इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। मुख्य अतिथि […]

Noimg

मुंगेर में 10 फीट ऊंची पशुपतिनाथ कांवर बना आकर्षण का केंद्र || GS NEWS

अजब - गजबबोल बमभागलपुरAMBA0

भागलपुर : कच्ची कांवरिया पथ पर नेपाल के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर के स्वरूप वाली 10 फीट ऊंची और 200 किलो वजनी कांवर आकर्षण का केंद्र बन गई है। झारखंड के चाईबासा के नीलकंठ समिति के 15 कांवरिया इस भव्य कांवर को लेकर देवघर के लिए रवाना हो चुके हैं। जगह-जगह इस कांवर के साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में भगवान शिव के भक्तों की भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। भक्त भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कष्ट सहते हुए बाबा की नगरी पहुंचते हैं। इसी कड़ी में कच्ची कांवरिया पथ पर तारापुर के हरपुर के पास यह अद्भुत नजारा देखने को मिला। समिति के अध्यक्ष अमन […]

Noimg

ग्रामीण पंचायती के दौरान जमकर मारपीट, दो महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग घायल || GS NEWS

घटनाभागलपुरमारपीटसन्हौलाAMBA0

भागलपुर: सन्होला थाना क्षेत्र के सकरमा पंचायत में मामूली विवाद को सुलझाने के लिए बुलाई गई पंचायती के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष के आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष के लोगों को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद हमलावर पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाद का कारण कुछ दिन पहले का एक घटना है, जब एक पक्ष के जानवर दूसरे पक्ष की खोपड़ी में घुस गए थे और कुछ सामान बर्बाद कर दिए थे। इस मामले को सुलझाने के लिए ग्रामीणों ने पंचायती बुलाई थी। पंचायती के दौरान, एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर गाली-गलौज […]

Noimg

सरकारी अस्पताल में ग़ज़ब खेला! ट्रॉली मैन का मरीज के परिजन से 100 रुपये वसूलने का वीडियो वायरल || GS NEWS

Hospital Bhagalpurपरीक्षा परिणामAMBA0

भागलपुर में पूर्वी बिहार के सबसे बड़े अस्पताल, जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल मायागंज, में अजब-गजब घटनाएँ सामने आ रही हैं। लगातार सुर्खियों में रहने वाले इस अस्पताल में हो रहे वसूली के खेल का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में ट्रॉली मैन के द्वारा मरीज के परिजन से 100 रुपये वसूलने का दृश्य कैद हो गया है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि मरीज के परिजनों द्वारा एक ट्रॉली मैन को बुलाकर वार्ड में लाया जाता है। ट्रॉली मैन बेडशीट बदलता है और मरीज को ग्लूकोस चढ़ाता है। इसके बाद वह वार्ड से बाहर निकल जाता है। दरवाजे से बाहर निकलते ही वह मरीज के परिजन के सामने हाथ फैलाता है, और […]