Tag Archives: bhagalpur

Noimg

पुरानी दुश्मनी में चली गोली, एक घायल ||  GS NEWS

अपराधबिहारभागलपुरAMBA0

भागलपुर के बांका जिले के संग्रामपुर में पुरानी रंजिश को लेकर गोलीबारी की घटना सामने आई है, जिसमें गोली लगने से राकेश यादव घायल हो गए हैं। घटना के बाबत राकेश यादव ने बताया कि बुधन यादव से उनकी किसी बात को लेकर पुरानी दुश्मनी चल रही थी। 15 जून को जब राकेश बाहर गए थे और कल वापस अपने घर आए, तो बुधन यादव, उसका पुत्र सुदामा यादव एवं सुदामा यादव का साला उनके घर में आकर गाली-गलौज करने लगे और उन्हें घर से बाहर निकलने के लिए कहा। जब राकेश ने इसका विरोध किया, तो सुदामा यादव ने पहले लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। फिर सुदामा यादव ने अपनी कमर से हथियार निकाला और अपने साले के […]

Noimg

150 साल पुराने भूतिया महल में चल रहा बस स्टैंड का कार्यालय || GS NEWS

बिहारभागलपुरसमस्याAMBA0

BHAGALPUR : वर्तमान में आपके सामने जो तस्वीर है, वह किसी भूतिया महल से कम नहीं है। यह खंडहर भवन 150 साल पुराना है, जिसकी जर्जर स्थिति देखकर कोई भी दंग रह जाएगा। पूरे महल के चारों तरफ पेड़ उग आए हैं और दरारें पड़ गई हैं। बावजूद इसके, इस भवन में भागलपुर का बस स्टैंड का कार्यालय चल रहा है। एक तरफ जहां भागलपुर में स्मार्ट सिटी के तहत स्मार्ट बसों की बातें हो रही हैं, वहीं दूसरी ओर शहर को एक स्मार्ट बस स्टैंड भी मयस्सर नहीं है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम का भागलपुर रिजनल कार्यालय जर्जर हालत में है। यह भवन अंग्रेजों के जमाने का है और लगभग 150 साल पुराना है। इसमें बड़े-बड़े बरगद और […]

Noimg

ईद-उल-अजह : ईदगाह में पढ़ी जा रही बकरीद की नमाज, मुस्लिम समाज के लोगों ने एक दूसरे को दी मुबारकबाद || GS NEWS

बिहारभागलपुरAMBA0

भागलपुर: ईद-उल-अजहा का त्योहार पूरे देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी संदर्भ में, भागलपुर के नाथनगर सीटीएस मैदान, शाह मार्केट मस्जिद, तातारपुर मौलानाचक, बरहपुरा बरारी समेत सभी मस्जिदों में बकरीद की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से कड़ी सुरक्षा के बीच पढ़ी गई। सीटीएस मैदान नाथनगर में हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। इस मौके पर भागलपुर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक धूमधाम से बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। मस्जिदों में नमाज पढ़ने के बाद लोग एक दूसरे को गले मिलकर बकरीद की शुभकामनाएं दे रहे हैं। AMBA

Noimg

गंगा दशहरा के दिन हजारों भक्तों ने उत्तर वाहनी गंगा में लगाई डुबकी || GS NEWS

गंगाबिहारभागलपुरAMBA0

उत्तर वाहनी गंगा में डुबकी लगाकर मां गंगा को आम का फल फूल चढ़ाने से जीवन में मिलती है सुख-शांति, इसीलिए खासकर बिहार-झारखंड की महिलाओं की उमड़ी भीड़ भागलपुर, सुलतानगंज के अजगैवीनाथ धाम में गंगा दशहरा के अवसर पर बिहार और झारखंड के हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। आपको बताते चलें कि आज के दिन मां गंगा के जन्मोत्सव के अवसर पर विशेषकर महिलाएं गंगा स्नान कर मां गंगा को आम का फल और फूल चढ़ाते हुए उन्हें गंगा में प्रवाहित करती हैं। इससे जीवन में सुख-शांति प्राप्त होती है और सारे कष्टों का निवारण होता है। इसीलिए विशेषकर महिलाएं आज के दिन मां गंगा की पूजा-अर्चना करने एवं गंगा स्नान करने के लिए बिहार और झारखंड से […]

Noimg

उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल, जल संकट से लोग हो रहे त्राहिमाम || GS NEWS

EnvironmentWhat मौसमभागलपुरAMBA0

भागलपुर: इस साल गर्मी के शुरुआत से ही बिहार के भागलपुर, बांका, नवादा, औरंगाबाद, कौमूर, रोहतास, मुंगेर, लखीसराय और जमुई में पानी के स्रोत सूख गए हैं, जिससे लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जल विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, सूबे के किसी भी जलाशय में 50 प्रतिशत भी पानी नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि बिहार के करीब 23 जलाशयों में से 16 जलाशयों में 10 प्रतिशत से भी कम पानी बचा है। वहीं, 40 से ज्यादा नदियों में अब पानी नहीं है, और जमीन में पानी का स्तर कम होने की वजह से हैंडपंप भी सूख चुके हैं। बिहार में पानी की किल्लत की सबसे बड़ी वजह मानसून का देरी से आना […]

Noimg

सावन के पहले दिन से होगा महाकाल बोलबम सेवा समिति द्वारा नि:शुल्क कांवरिया सेवा शिविर का शुभारंभ

नवगछियाबिहारभागलपुरManjusha Mishra0

सावन के पहले दिन से होगा महाकाल बोलबम सेवा समिति द्वारा नि:शुल्क कांवरिया सेवा शिविर का शुभारंभ नवगछिया / भागलपुर: महाकाल बोलबम सेवा समिति नवगछिया द्वारा पवित्र सावन मास के पहले दिन, 21 जुलाई 2024 से अजगैबीनाथ धाम से बाबा नगरी बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए पैदल कांवरियों के लिए नि:शुल्क सेवा शिविर का संचालन किया जाएगा। यह सेवा जयनगर जोरीपार बम काली मंदिर के निकट शुरू की जाएगी। कांवरिया पथ पर बोलबम जाने वाले भक्तों को कई सुविधाएं नि:शुल्क प्रदान की जाएंगी, जिनमें नींबू पानी, चाय, नाश्ता, भोजन, फलहारी बम और डाक बम के लिए फल की सेवा, चिकित्सा सेवाएं, मसाज, स्नानागार, शौचालय, विश्राम के लिए विशाल पंडाल, 24 घंटे बिजली, पंखा और मोबाइल चार्जिंग की सुविधा शामिल हैं। […]

Noimg

BHAGALPUR में बोले राज्यपाल –  गांव को गांव रहने दें शहरी परिवेश में ना ढालें || GS NEWS

बिहारभागलपुरManjusha Mishra0

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ भागलपुर: बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन आज प्रारंभ हुआ। इस अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का मुख्य उद्देश्य कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सशक्तिकरण और आजादी से अमृतकाल तक ग्रामीण विकास की यात्रा पर परिचर्चा है। इस दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन बीएयू, सबौर के मुख्य सभागार में महामहिम राज्यपाल माननीय राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर के कर-कमलों द्वारा विधिवत रूप से किया गया। उद्घाटन सत्र के अध्यक्ष के रूप में बीएयू, सबौर के कुलपति माननीय डॉ. डी. आर. सिंह रहे। इस संगोष्ठी में विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार के कृषि एवं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे। आयोजन बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर और […]

Noimg

मोबाइल चार्जर को लेकर हुआ विवाद अचानक शुरू हो गयी समुदायिक झड़प ||GS NEWS

sultanganjबिहारभागलपुरAMBA0

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के महेशी गाँव में मोबाइल चार्जर को लेकर हुए विवाद ने दो समुदायों के बीच झड़प का रूप ले लिया, जिसमें एक युवक घायल हो गया। घायल युवक बलराम कुमार ने बताया कि महेशी गाँव में आपसी झड़प के दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। वहीं, मोबाइल दुकानदार मो. साजन और मो. कैफ ने बताया कि चार्जर लेने के विवाद ने इस झड़प को जन्म दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भेजा और दुकानदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। AMBA

Noimg

अज्ञात मैजिक पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को मारा जोरदार धक्का || GS NEWS

mayaganjनवगछियाभागलपुरसड़क दुर्घटनाAMBA0

एक युवक की घटनास्थल पर मौत, दूसरा मायागंज भागलपुर रेफर, अज्ञात पिकअप चालक के विरुद्ध केस दर्ज नवगछिया। खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत लगदाहा 14 नम्बर सड़क पर बुधवार की सुबह करीब 6 बजे तेज रफ्तार अज्ञात मैजिक पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो युवक को जोरदार धक्का मार दिया। घटना में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही दूसरा गंभीर हालत में खरीक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर किया गया है। मृतक युवक गोपालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर गोड़ियारी निवासी अमर कुमार (19 वर्ष) था। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक खरीक के अठनिया गांव निवासी अंकित कुमार (18 वर्ष) है, जिसका इलाज मायागंज अस्पताल भागलपुर में चल रहा है। अंकित का […]